एकमा. रसुलपुर चैनपुर मुख्य सड़क के योगिया हाइस्कूल के समीप एक चार पहिया वाहन ने बाइक चालक को जोरदार टक्कर मार दिया जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया. मौके पर 112 नंबर पुलिस ने चार पहिया वाहन को पकड़ कर जब्त कर लिया. घायल का इलाज के लिए एकमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया. जहां डाक्टर इरफान अहमद ने इलाज के पश्चात सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया. इस डाक्टर ने बताया कि घायल कि पहचान सिवान जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के डोहर गांव निवासी ओम प्रकाश के 27 वषिय पुत्र अजित कुमार के रूप में हुई है. घायल व्यक्ति अपने बाइक से कहीं जा रहे थे. घायल का दाहिना पैर टूट गया. रसुलपुर पुलिस के बाद हाइवे पुलिस ने इलाज के दौरान पहुंचकर घायल का जायजा लिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
