बिहार में अब IAS-IPS के नाम पर ठगी, SP की फर्जी आईडी बनाकर ऐंठे पैसे, पुलिस ने हरियाणा से उठाया

Bihar News: बिहार में सारण एसपी के नाम पर फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाने वाले युवक को हरियाणा से गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार युवक लोगों से पैसे की मांग करता था. युवक की गिरफ्तारी हरियाणा के मेवात से की गई है.

Bihar News: बिहार में सारण एसपी के नाम पर फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाने वाले युवक को हरियाणा से गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार युवक लोगों से पैसे की मांग करता था. युवक की गिरफ्तारी हरियाणा के मेवात से की गई है. जानकारी के अनुसार 5 अगस्त 2024 को सारण एसपी कुमार आशीष के नाम से फर्जी अकाउंट बनाकर युवक द्वारा फर्नीचर बेचे जाने के नाम पर लोगों से पैसे की मांग की गई थी.

हरियाणा का रहनेवाला है साइबर ठग

जिसके बाद पुलिस कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार की है. युवक की पहचान हरियाणा के मेवात जिला के फिरोजपुर झिरका थाना अंतर्गत महू गांव निवासी जाकिर पिता हसन खान के रूप में की गई है. यह जानकारी साइबर डीएसपी अमन ने प्रेसवार्ता कर दी है.

फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनाकर करता था खेल

साइबर अपराधी एसपी के फर्जी अकाउंट से उनके म्युचुअल फ्रेंड्स को रिक्वेस्ट भेजता था. रिक्वेस्ट भेजने के बाद साजिश के तहत लोगों से पैसे की मांग करता था. इसकी शिकायत स्थानीय लोगों ने एसपी कुमार आशीष को दी. जिसके बाद एसपी ने कार्रवाई करते हुए साइबर सेल को निर्देशित किया.

Also Read: अनुशासन नाम की कोई चीज नहीं है, पार्टी को राजद बना दिया है… जानिए कार्यकर्ता पर क्यों बरसे प्रशांत किशोर

गिरफ़्तारी के लिए चार दिन चला सर्च अभियान

साइबर सेल ने स्पेशल टीम बनाकर गंभीरता से जांच की. जिसके बाद युवक को हरियाणा से गिरफ्तार किया गया. आरोपी को पकड़ने के लिए सारण पुलिस के पांच लोगों की टीम मेवात में चार दिन तक सर्च अभियान चलाया. पकड़ा गया आरोपी अनपढ़ बताया जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >