बिहार बंद के दौरान प्रदर्शन में शामिल पांच छात्र गिरफ्तार, वीडियो और फोटो के आधार पर हुई कार्रवाई

Saran News : सारण में NEET पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन करने वाले पांच छात्रों को पुलिस ने वीडियो और फोटो के आधार पर गिरफ्तार किया है. अमनौर थाना क्षेत्र से हुई इन गिरफ्तारियों से स्थानीय लोगों में आक्रोश है.

Saran News : नीट पेपर लीक मामले को लेकर बिहार बंद के दौरान हुए विरोध प्रदर्शन में शामिल पांच छात्रों को सारण पुलिस ने वीडियो और फोटो के आधार पर गिरफ्तार किया है. शनिवार देर रात अमनौर थाना क्षेत्र के धर्मपुर जाफर हाता गांव में छापेमारी कर छात्रों को हिरासत में लिया गया और बाद में उन्हें छपरा टाउन थाना भेज दिया गया. गिरफ्तारी के बाद परिजनों और ग्रामीणों में नाराजगी देखी जा रही है.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर हुई पहचान

जानकारी के अनुसार, बिहार बंद के आह्वान पर अमनौर प्रखंड के ग्रामीण क्षेत्र से कई छात्र छपरा में आयोजित प्रदर्शन में शामिल हुए थे. प्रदर्शन के दौरान कई छात्रों ने अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किए थे. पुलिस ने इन्हीं वीडियो और फोटो के आधार पर छात्रों की पहचान कर कार्रवाई की.

गिरफ्तार छात्रों में धर्मपुर जाफर हाता गांव निवासी कुमार शर्मा के पुत्र राजन कुमार (18), हीरा राम के पुत्र अमरजीत कुमार (21), जितेंद्र राम के पुत्र रवि कुमार (28), जगजीवन राम के पुत्र अमरेश कुमार (18) तथा श्याम देव राम के पुत्र आकाश कुमार (19) शामिल हैं.

परिजनों ने गिरफ्तारी पर जताया विरोध

गिरफ्तार छात्रों के अभिभावकों और स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि सभी छात्र पढ़ाई करने वाले हैं और उनका कोई आपराधिक इतिहास नहीं है. उनका आरोप है कि छात्रों ने शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन में भाग लिया था, लेकिन इसके बावजूद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. ग्रामीणों ने इस कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए कहा कि इससे गांव में आक्रोश का माहौल है.

थानाध्यक्ष बोले- वायरल वीडियो के आधार पर हुई कार्रवाई

अमनौर थानाध्यक्ष हेमंत कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो और फोटो के आधार पर छात्रों की पहचान की गई है. इसी आधार पर उन्हें हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए छपरा टाउन थाना को सुपुर्द कर दिया गया है. पुलिस मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई कर रही है.

Also Read : शिव चर्चा के दौरान पोखर में डूबने से छह वर्षीय बच्ची की मौत, गांव में पसरा मातम



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kuldip mahaseth

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >