बनियापुर में निकली हर घर तिरंगा बाइक रैली, देशभक्ति के नारों से गूंजा प्रखंड

बनियापुर प्रखंड में हर घर तिरंगा अभियान के तहत देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना से ओत-प्रोत एक भव्य बाइक रैली निकाली गई. रैली ने देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और तिरंगा फहराने के महत्व का संदेश जन-जन तक पहुंचाया.

Saran News: हर घर तिरंगा अभियान के तहत सोमवार को बनियापुर प्रखंड में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना से ओत-प्रोत हर घर तिरंगा बाइक रैली निकाली गयी. प्रखंड मुख्यालय परिसर से शुरू हुई रैली का नेतृत्व बीडीओ रमेन्द्र कुमार ने किया. इसमें प्रखंड के बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कर्मियों के साथ उच्च विद्यालयों के शिक्षक शामिल हुए.

बाइक रैली के दौरान प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति, राष्ट्रीय एकता और हर घर तिरंगा अभियान का संदेश जन-जन तक पहुंचाया. रैली के माध्यम से लोगों को अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने तथा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र के प्रति सम्मान और गौरव की भावना प्रदर्शित करने के लिए प्रेरित किया गया.

तिरंगा एकता, अखंडता और बलिदान का प्रतीक

रैली के दौरान लोगों को बताया गया कि तिरंगा केवल देश का राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि भारत की एकता, अखंडता, गौरव और बलिदान का प्रतीक है. हर घर तिरंगा अभियान नागरिकों में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है.

रैली के दौरान पूरा वातावरण देशभक्ति के नारों और तिरंगे के रंगों से सराबोर रहा. पदाधिकारियों, कर्मियों और शिक्षकों की सामूहिक सहभागिता ने अभियान को उत्साहपूर्ण और प्रभावशाली बना दिया.

जनभागीदारी के लिए किया प्रेरित

कार्यक्रम का उद्देश्य आम लोगों में राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान की भावना जागृत करना और स्वतंत्रता दिवस को राष्ट्रीय उत्सव के रूप में मनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करना रहा.

रैली को सफल बनाने में जनगणना मास्टर ट्रेनर पिंटू रंजन प्रसाद, अरविंद कुमार, राजू प्रसाद, मिथलेश कुमार सिंह, ईरशाद आलम, मो. अलीमुल्लाह, राजीव पाठक, विक्की कुमार, अभय कुमार और संतोष कुमार समेत अन्य लोगों की सक्रिय भूमिका रही.

Also Read: जल्द नये रूप में दिखेगा सोनपुर, ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट और हरिहरनाथ कॉरिडोर बनेगा गेम चेंजर, मास्टर प्लान पर हुई बात


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mantu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >