मढ़ौरा में बिना अनुमति जुलूस-डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, शांति से मोहम्मद साहब जयंती मनाने की अपील

आगामी मोहमद साहब जयंती के मद्देनजर सारण में एक महत्वपूर्ण शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बिना अनुमति के कोई भी जुलूस नहीं निकाला जा सकेगा, और डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. सभी नागरिकों से अफवाहों से दूर रहने और प्रेम-भाईचारे के साथ पर्व मनाने का आग्रह किया गया है.

आगामी मोहम्मद साहब की जयंती के मद्देनजर मढ़ौरा अनुमंडल कार्यालय प्रकोष्ठ में सारण जिलाधिकारी के निर्देशन में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शांति समिति की बैठक संपन्न हुई. बैठक में प्रशासन की ओर से एसडीएम निधि राज व डीएसपी सविंदर कुमार द्वारा स्पष्ट किया गया कि बिना अनुमति के कोई भी व्यक्ति जुलूस नहीं निकाल सकेगा. इसके अलावा, जुलूस के दौरान डीजे बजाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा.

अनुमंडल पदाधिकारी ने बैठक के दौरान सभी नागरिकों से अफवाहों से पूरी तरह दूर रहने की अपील की. उन्होंने निर्देश दिया कि किसी भी प्रकार की संवेदनशील या भ्रामक बात की जानकारी मिलने पर तुरंत स्थानीय पुलिस प्रशासन को इसकी सूचना दी जाए.

इस बैठक में सभी वर्गों के लोगों से मोहम्मद साहब की जयंती को आपसी सौहार्द, प्रेम और भाईचारे के साथ मनाने का विशेष आग्रह किया गया.

प्रशासन ने हिदायत दी है कि इस दौरान यदि किसी ने भी आपसी भाईचारा और विधि-व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश की, तो उसके विरुद्ध सख्त विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी. इस बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी निधि राज के साथ-साथ डीएसपी सविंदर कुमार दास, अन्य प्रशासनिक अधिकारी और क्षेत्र के प्रबुद्ध लोग मौजूद रहे.

बैठक में प्रमुख रूप से सामाजिक कार्यकर्ता आफताब अली, कांग्रेस उपाध्यक्ष मोहम्मद फजलुर रहमान, मो. शहाबुद्दीन, भावलपुर के सरपंच अनिल कुमार सिंह और बीजेपी महामंत्री संजीव सिंह, राहत अली सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By मनोकामना सिंह

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >