बकरीद पर नमाज के लिए उमड़ा नमाजियों का सैलाब, सारण में भाईचारे और अमन का दिखा अद्भुत नजारा

Bakrid 2026: सारण जिले के मढ़ौरा, दिघवारा और छपरा समेत विभिन्न इलाकों में गुरुवार को ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का त्योहार पूरे अकीदत, भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया.

Bakrid 2026: (सारण के दिघवारा से अमित, मढ़ौरा से मनोकामना सिंह,छपरा से हरि प्रकाश मिश्रा की रिपोर्ट)

सारण जिले के मढ़ौरा, दिघवारा और छपरा समेत विभिन्न इलाकों में गुरुवार को ईद-उल-अजहा यानी बकरीद का त्योहार पूरे अकीदत, भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया. सुबह से ही मस्जिदों और ईदगाहों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. लोगों ने खुदा की इबादत कर मुल्क की तरक्की, अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी. पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट दिखा और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए.

मढ़ौरा में ईदगाहों और मस्जिदों में उमड़ी भीड़

मढ़ौरा अनुमंडल क्षेत्र के मिर्जापुर, तेजपुरवा, मुबारकपुर और ओल्हनपुर समेत कई गांवों और शहरी इलाकों की मस्जिदों व ईदगाहों में सुबह से ही नमाजियों की भीड़ जुटने लगी थी. सुबह साढ़े छह बजे से मुस्लिम समुदाय के लोग पूरे अकीदत और शिद्दत के साथ नमाज अदा करते नजर आए. नमाज के बाद मौलवियों ने देश में अमन, भाईचारा और खुशहाली के लिए विशेष दुआएं मांगीं.

सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम

बकरीद को लेकर स्थानीय प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया. शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक संवेदनशील स्थानों पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी. सुरक्षा व्यवस्था के तहत बिहार पुलिस के जवानों के साथ-साथ एसएसबी के जवानों को भी लगाया गया था. इसके अलावा पुलिस की सचल टीमें लगातार गश्त करती रहीं.

नमाज के बाद लोगों ने दी बधाई

नमाज संपन्न होने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी. इसके बाद लोग अपने-अपने घरों को लौटे और कुर्बानी की रस्म पूरी की. पूरे क्षेत्र में भाईचारे और सौहार्द का माहौल देखने को मिला.

दिघवारा के बाईसगामा ईदगाह में दिखी सबसे ज्यादा भीड़

दिघवारा में भी ईद-उल-अजहा के अवसर पर मस्जिदों और ईदगाहों में नमाजियों की भारी भीड़ जुटी. नगर पंचायत के सैदपुर स्थित बाईसगामा ईदगाह में हजारों मुसलमानों ने एक साथ नमाज अदा की. यहां हाजी मो.कारी रियाज ने लोगों को बकरीद की नमाज अदा कराई. नमाजियों ने कौमी एकता और देश की तरक्की के लिए दुआ मांगी.

कई इलाकों में अदा की गई नमाज

दिघवारा के शीतलपुर ईदगाह, गोसाईपुर समेत कई अन्य स्थानों पर भी मुस्लिम समुदाय के लोगों ने शिद्दत के साथ नमाज अदा की. नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे की मदद की और जरूरतमंदों के बीच खुशियां बांटीं.

छपरा में डीएम और एसएसपी ने निकाला फ्लैग मार्च

बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से छपरा शहर में प्रशासन की ओर से फ्लैग मार्च निकाला गया. फ्लैग मार्च का नेतृत्व डीएम वैभव श्रीवास्तव और एसएसपी विनीत कुमार ने संयुक्त रूप से किया. मार्च खनुआ नाला, नई बाजार और गुदरी बाजार समेत कई संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरा.

पुलिस ने लोगों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा

फ्लैग मार्च के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल, दंडाधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे. पुलिस जवानों ने पैदल मार्च कर आम लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया. अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे अफवाहों से दूर रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें.

सोशल मीडिया पर भी प्रशासन की नजर

प्रशासन द्वारा सोशल मीडिया पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है ताकि अफवाह फैलाने वालों पर तुरंत कार्रवाई की जा सके. अधिकारियों ने साफ कहा कि पर्व के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है.

Also Read: लाखों की जलमीनार बनी कबाड़! चेतन परसा में ‘हर घर नल-जल योजना’ फेल, बूंद-बूंद पानी को तरसे लोग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sakshi Kumari

साक्षी पत्रकारिता और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में उनकी विशेष रुचि रही है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. साक्षी सीवान की रहने वाली हैं. उन्होंने गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री प्राप्त की है, जहां उन्होंने रिपोर्टिंग, डिजिटल मीडिया, जनसंचार और समाचार लेखन की बारीकियों का अध्ययन किया. स्नातक शिक्षा पूरी करने के बाद भी उन्होंने अपनी शैक्षणिक यात्रा जारी रखी और वर्तमान में नौकरी के साथ-साथ इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही हैं.

पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने दैनिक भास्कर में इंटर्नशिप के दौरान फील्ड रिपोर्टिंग, समाचार संकलन और ग्राउंड रिपोर्टिंग की व्यावहारिक समझ विकसित की. इस दौरान उन्होंने समाचारों के विभिन्न पहलुओं को नजदीक से समझा और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप से सीखा.

इसके बाद उन्होंने अपने पेशेवर करियर की शुरुआत News4Nation के साथ की. जहां करीब तीन वर्षों तक डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहीं. इस दौरान उन्होंने राजनीति, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. News4Nation में कार्यरत रहते हुए उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव और 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव की विस्तृत कवरेज की. चुनावी राजनीति, मतदाताओं के व्यवहार, राजनीतिक रणनीतियों और जमीनी मुद्दों को करीब से समझने का अवसर मिला. इस अनुभव ने उन्हें राजनीतिक खबरों को अधिक सटीकता, तथ्यों और विश्लेषण के साथ प्रस्तुत करने की विशेषज्ञता प्रदान की.

वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. बिहार की राजनीति, प्रशासनिक गतिविधियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर उनकी विशेष पकड़ है. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization) की भी समझ है, जिसके अनुरूप वह खबरों को इस प्रकार तैयार करती हैं कि वे पाठकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचें और खोज इंजन में बेहतर प्रदर्शन करें. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, उसकी त्वरित कवरेज और कम समय में सटीक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.

साक्षी किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देती हैं. वह विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही खबरों को प्रकाशित करती हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग में सटीकता और विश्वसनीयता बनी रहती है. न्यूजरूम में डेटा विश्लेषण, ट्रेंड मॉनिटरिंग और पाठकों की रुचि के आधार पर सर्वे एवं रिसर्च-आधारित खबरें तैयार करने में भी उन्हें बखूबी आता है.

निरंतर सीखने और बदलते मीडिया परिदृश्य के साथ स्वयं को अपडेट रखने की उनकी प्रतिबद्धता उन्हें एक बेहतर डिजिटल पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाली साक्षी पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >