दरियापुर. फाइलेरिया उन्मूलन के लिए लोगों में जागरूकता जरूरी है. यह बीमारी काफी कष्टदायक होता है. यह बातें लालू टोला आंगनबाड़ी केंद्र पर फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर आयोजित मेगा कैंप का उदघाटन करते हुए बीडीओ दीनबंधु दिवाकर ने कही. उन्होंने कहा कि सरकार जगह जगह कैंप लगा कर लोगों में इस बीमारी से बचने के लिए जागरूकता ला रही है. इसका लाभ उठाना चाहिए. सीडीपीओ अंजू सिन्हा ने कहा कि जागरूकता के बिना फाइलेरिया जैसी बीमारी से बचना मुश्किल है. माता पिता को चाहिए कि वे खुद भी व अपने बच्चों के भविष्य के बारे में सोचें. तभी इस बीमारी से बच सकते हैं.प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सत्येंद्र कुमार सिंह ने कहा कि फाइलेरिया धीरे धीरे भयंकर रूप धारण कर लेता है. जो बाद में आदमी के लिए कष्टकर हो जाता है. इसलिए सरकार की तरफ से जो दवा दी जा रही है उसकी पूरी खुराक खुद भी लें और बच्चों को भी दें।तभी इस बीमारी से बचा जा सकता है. मेगा कैंप में काफी संख्या में बच्चे व अविभावक शामिल हुए.
फाइलेरिया उन्मूलन के लिए जागरूकता जरूरी : बीडीओ
फाइलेरिया उन्मूलन के लिए लोगों में जागरूकता जरूरी है. यह बीमारी काफी कष्टदायक होता है.
