सारण: मारपीट मामले का फरार आरोपित गिरफ्तार, परसा पुलिस ने भेजा न्यायिक हिरासत में

Saran News: सारण जिले में पुलिस ने मारपीट के मामले में फरार चल रहे एक नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया है. यह गिरफ्तारी फरार अभियुक्तों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है. आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

Saran News: सारण जिले के परसा थाना पुलिस ने मारपीट के एक मामले में फरार चल रहे नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. यह कार्रवाई फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार परसा थाना कांड संख्या 353/26 में दर्ज मारपीट के मामले का नामजद आरोपित कई दिनों से फरार चल रहा था. गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने थाना क्षेत्र के बांध बनकेरवा गांव में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया.

गिरफ्तार आरोपित की पहचान बांध बनकेरवा गांव निवासी सुभाष राम के पुत्र मेवालाल राम के रूप में हुई है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए सोमवार को आरोपित को छपरा व्यवहार न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने बताया कि थाना क्षेत्र में फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है. किसी भी मामले में फरार चल रहे आरोपितों को जल्द गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: अनंत सिंह और गुंजन सिंह गोपालगंज कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचे, मिली स्थायी जमानत, जानें पूरा केस



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Md Yusuf

Published by: Vivek Ranjan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >