सारण में शिक्षकों को साधने की कवायद तेज, जदयू ने ई. आनंद पुष्कर के समर्थन में मांगा वोट

बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने छपरा में शिक्षकों के हित में किए गए कार्यों की सराहना की और जदयू उम्मीदवार आनंद पुष्कर के लिए समर्थन मांगा।

saran News : बिहार विधान परिषद के सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं. रविवार को सिटी गार्डन में जदयू की ओर से महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. इसमें पार्टी के जिला कार्यकारिणी सदस्य, प्रखंड अध्यक्ष, प्रमुख कार्यकर्ता और सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के शिक्षक मतदाता शामिल हुए. बैठक में शिक्षक मतदाताओं से जदयू उम्मीदवार ई. आनंद पुष्कर के पक्ष में मतदान करने की अपील की गई.

शिक्षक हित में सरकार के कार्यों को बताया उपलब्धि

बैठक को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री अशोक चौधरी ने कहा कि राज्य सरकार ने पिछले दो दशकों में शिक्षकों और आम लोगों के हित में कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं. पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में शिक्षकों के हित में लिए गए फैसलों से शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिली है. उन्होंने सरकार की ओर से शिक्षकों के लिए किए गए कार्यों की विस्तार से चर्चा की.

शिक्षक मतदाताओं से समर्थन की अपील

मंत्री ने उपस्थित शिक्षक मतदाताओं से आग्रह किया कि वे ई. आनंद पुष्कर के समर्थन में अधिक से अधिक शिक्षक मतदाताओं को प्रेरित करें. उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक समर्थन जुटाकर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने और बिहार विधान परिषद में भेजने का मार्ग प्रशस्त किया जाए.

संगठन ने भी पुष्कर के समर्थन में मांगा वोट

बैठक की अध्यक्षता करते हुए जदयू जिलाध्यक्ष बैद्यनाथ प्रसाद सिंह विकल ने भी शिक्षक मतदाताओं से ई. आनंद पुष्कर को अपना प्रतिनिधि बनाने की अपील की. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और शिक्षक मतदाताओं से चुनाव में पूरी मजबूती के साथ जुटने का आह्वान किया.

बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद

बैठक में विधान पार्षद प्रो. वीरेंद्र नारायण यादव, विधायक रणधीर सिंह, पूर्व सांसद लाल बाबू राय, पूर्व उपसभापति सलीम परवेज, पूर्व विधायक छोटेलाल राय, गोपालगंज जिलाध्यक्ष प्रमोद पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. विशाल सिंह राठौड़, पूर्व कार्यकारी जिलाध्यक्ष जयप्रकाश यादव, प्रदेश महासचिव राजेश त्यागी समेत कई पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे.

इसके अलावा जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा, सत्य प्रकाश यादव, जिला प्रवक्ता ब्रजेश कुमार, जिला महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी ई. प्रभाष शंकर, कुसुम देवी, सुनील सिंह कश्यप, विजय सिंह, पशुपति पटेल, मनोज पटेल, संतोष तिवारी, शिव प्रकाश सुमन, सत्यनारायण सिंह, मनोज सिंह, वरुण प्रकाश, भोला सिंह, रामाधार सिंह, रामकिशुन सिंह, दयानंद सिंह, पवन कुमार सिंह, विजय कुमार पटेल, डब्ल्यू सिंह काका, संजीव सिंह, राजेश्वर सिंह, ललिता सिंह, चांदनी कुशवाहा, अशोक सिंह, धनवंती देवी, इम्तेयाज परवेज, गुड्डू खां, दीपक सिंह, शम्भू मांझी, सतीश शर्मा, बाल्मीकि पाठक, नेसार हैदर, निर्मल कुमार, मन्नु गिरि, जयप्रकाश महतो, कुसुम रानी, डॉ. रीता भारती, अरुण गिरी, विवेक कुमार, अजय प्रसाद, प्रभुनाथ कुशवाहा, बबलू सिंह, सद्दाम, जहांगीर आलम मुन्ना, डॉ. जयप्रकाश भारती, संजय राम और गुड्डू राय सहित काफी संख्या में जदयू कार्यकर्ता एवं शिक्षक मतदाता उपस्थित थे.

बैठक को संबोधित करते मंत्री अशोक चौधरी | Prabhat Khabar Network

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Nadim ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >