वोकेशनल कोर्स व पीजी में नामांकन के लिए कल तक होगा आवेदन

जयप्रकाश विश्वविद्यालय के अंतर्गत पीजी सत्र 2025-27 तथा वोकेशनल कोर्स सत्र 2025 में नामांकन के लिए इस समय ऑनलाइन अप्लाइ लिया जा रहा है.

छपरा. जयप्रकाश विश्वविद्यालय के अंतर्गत पीजी सत्र 2025-27 तथा वोकेशनल कोर्स सत्र 2025 में नामांकन के लिए इस समय ऑनलाइन अप्लाइ लिया जा रहा है. 31 अक्टूबर तक अप्लाइ की अंतिम तिथि निर्धारित है. अप्लाइ की प्रक्रिया पूरी होने के उपरांत सभी आवेदन फार्म की स्क्रूटनी की जायेगी. इसके बाद पांच नवंबर को वोकेशनल कोर्स तथा पीजी दोनों में नामांकन के लिए मेधा सूची जारी होगी. छात्र कल्याण विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पीजी में 15 अक्टूबर से ही नामांकन के लिए अप्लाइ शुरू है. अब तक पांच हजार से अधिक आवेदन नामांकन के लिए आ चुके हैं. हालांकि पिछले सत्र में पीजी में नामांकन के लिए करीब आठ हजार आवेदन आये थे. ऐसे में इस बार अब तक आवेदन की संख्या कम है. ऐसी स्थिति में पीजी में आवेदन करने की तिथि विस्तारित की जा सकती है. लेकिन वोकेशनल कोर्स में अप्लाइ की तिथि अब नहीं बढ़ेगी. क्योंकि वोकेशनल कोर्स में नामांकन का यह दूसरा चरण है. पहले चरण के अंतर्गत नामांकन लिया जा चुका है और नामांकित छात्रों की कक्षाएं भी चल रही है. वोकेशनल कोर्स के अंतर्गत बची हुई सीटों पर नामांकन का अवसर दिया गया.

पीजी सत्र 2024-26 का वर्ग संचालन शुरू

जयप्रकाश विश्वविद्यालय के सभी पीजी कॉलेज तथा विश्वविद्यालय के 17 पीजी विभागों में सत्र 2024 के नामांकित छात्र-छात्राओं की कक्षाएं शुरू कर दी गयी हैं. विभाग स्तर पर वर्ग संचालन का शेड्यूल तैयार किया गया है. सभी नामांकित छात्र-छात्राओं को व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से शेड्यूल भेजा जा रहा है. वहीं छात्रों को नियमित क्लास आने के लिए भी कहा जा रहा है. विदित हो कि पीजी सत्र 2024-26 में पहली व दूसरी मेधा सूची पर नामांकन दीपावली और छठ का अवकाश होने के पहले ही ले लिया गया था. लेकिन कक्षाएं शुरू नहीं हुई थी. छठ का अवकाश समाप्त होने के बाद जैसे ही विश्वविद्यालय खुला सभी कॉलेजों ने वर्ग संचालन का शेड्यूल जारी कर दिया. शहर के राजेंद्र कॉलेज व जगदम कालेज आदि में कॉलेज खुलते ही कक्षाएं शुरू कर दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >