सारण: जय भोला भंडारी सेवा दल का छठा विशाल भंडारा, सामग्री लेकर ट्रक जम्मू-कश्मीर रवाना

Saran News : शोभायात्रा ने पूरे शहर का माहौल भक्तिमय बना दिया. यात्रा के दौरान जय भोले हर-हर महादेव जय बाबा अमरनाथ बर्फानी और बोल बम के जयघोष से पूरा शहर गूंज उठा.

छपरा से विकास कुमार की रिपोर्ट
Saran News : जय भोला भंडारी सेवा दल के तत्वावधान में श्री अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं की सेवा के लिए भंडारे की सामग्री से लदा ट्रक रविवार को उधमपुर (जम्मू-कश्मीर) के लिए रवाना किया गया. सेवा दल के अध्यक्ष पप्पू चौहान ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद ट्रक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.

बोल बम के जयघोष से गूंज उठा इलाका

इस अवसर पर ट्रक को फ्लैक्स बोर्ड, फूल-माला, गुब्बारे, झंडे एवं रंग-बिरंगी लाइटों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था. बैंड-बाजे और मनमोहक झांकियों के साथ निकाली गई. शोभायात्रा ने पूरे शहर का माहौल भक्तिमय बना दिया. यात्रा के दौरान जय भोले हर-हर महादेव जय बाबा अमरनाथ बर्फानी और बोल बम के जयघोष से पूरा शहर गूंज उठा.

अमरनाथ जाने के लिए रवाना होते श्रद्धालु.

बड़ी संख्या में अमरनाथ गये श्रद्धालु

शोभायात्रा में अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के साथ बड़ी संख्या में शिवभक्त और शहरवासी शामिल हुए. नगर भ्रमण के दौरान विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए पानी, शरबत, लस्सी, बिस्कुट तथा पूड़ी-सब्जी की व्यवस्था की गई थी.

हर साल किया जाता है विशाल भंडारे का आयोजन

सेवा दल के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था द्वारा प्रत्येक वर्ष श्री अमरनाथ यात्रा मार्ग पर उधमपुर में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है. यहां अमरनाथ यात्रियों के लिए नि:शुल्क भोजन, पेयजल, चाय-नाश्ता, शौचालय, स्नानघर, ठहरने की व्यवस्था तथा प्राथमिक उपचार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं. साथ ही यात्रियों के मनोरंजन की भी विशेष व्यवस्था रहती है.

सारण की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

उन्होंने बताया कि बिहार से संचालित यह अमरनाथ यात्रा मार्ग का पहला और एकमात्र भंडारा है. इस वर्ष सेवा दल द्वारा छठे विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

इनलोगों का रहा पूरा सहयोग

आयोजन में सेवादल के सदस्य- संजय प्रसाद वार्ड पार्षद, अमित कुमार, संजय प्रसाद, जयंत गुप्ता, मंटू बाबा, विकाश कुमार, कन्हैया कुमार, रवि सोनी, नीरज कु धंन्नू, बबलू गुप्ता, गुड्डू गुप्ता, राज अमिष, रिशु कुमार, मुकेश कुमार, अनिल गुप्ता, केदार प्रसाद, मनीष गुप्ता, अनिल गुप्ता, मुरारी जयसवाल, ओमप्रकाश गुप्ता, राजु कुमार, रविंद्र कुमार, मुन्ना कुमार, शिव जी रस्तोगी, राकेश कुमार, सोनु, बिटटू ओझा, अजय कुमार, चंदन कुमार , मनी कुमार, आदि ने भाग लिया.

Also Read: saran news : जानें सारण जिले में आज का दर्शन, ओपीडी में कौन होंगे डॉक्टर, शहर में कहां क्या होगा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >