सारण : अमनौर में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने निकाली कलश यात्रा, गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

Amanaur Kalash Yatra : अमनौर में श्रावण मास के उपलक्ष्य में शिवपुराण महाकथा के आयोजन को लेकर एक विशाल कलश यात्रा निकाली गई. इस भक्तिमय यात्रा में सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

Amanaur Kalash Yatra : सारण के अमनौर में श्रावण मास के अवसर पर धार्मिक आस्था का भव्य नजारा देखने को मिला. महंत विजयरामजी दास मठिया परिसर में आयोजित नौ दिवसीय श्रावण मेला महोत्सव और शिवपुराण महाकथा को लेकर रविवार को विशाल कलश यात्रा निकाली गई. सैकड़ों महिला और पुरुष श्रद्धालु भगवा, लाल और पीले अंगवस्त्र धारण कर यात्रा में शामिल हुए. हर-हर महादेव के जयकारों से पूरा इलाका भक्तिमय हो उठा.

मठिया परिसर से निकली विशाल कलश यात्रा

अमनौर प्रखंड के महंत विजयरामजी दास मठिया के प्रांगण से रविवार को विशाल कलश यात्रा शुरू हुई. श्रद्धालुओं की यह यात्रा अमनौर बाजार से होते हुए बड़ा पोखरा पहुंची, जहां वैदिक विधि-विधान के साथ जलभरी की गई.

वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हुई जलभरी

बड़ा पोखरा पर आचार्य अमन कृष्ण शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चारण और पूजा-अर्चना के साथ जलभरी की रस्म पूरी कराई. श्रद्धालुओं ने कलश में जल लेकर धार्मिक अनुष्ठान में हिस्सा लिया.

जयकारों से गूंज उठा अमनौर

कलश यात्रा में बैंड-बाजा, रथ और डीजे साउंड के साथ भक्तिमय गीत बज रहे थे. सैकड़ों श्रद्धालु लाल, पीले और भगवा रंग के अंगवस्त्र धारण कर यात्रा में शामिल हुए. भगवान शिव के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा.

धर्म और विश्व कल्याण का दिया संदेश

कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु धर्म की जय, अधर्म के नाश, प्राणियों में सद्भावना और विश्व कल्याण के नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे. धार्मिक नारों के बीच श्रद्धालुओं ने अपनी आस्था और भक्ति का प्रदर्शन किया.

कलशयात्रा में शामिल महिला श्रद्धालु

बड़ा पोखरा से मनोकामना मंदिर पहुंचे श्रद्धालु

अमनौर के पर्यटक स्थल बड़ा पोखरा से जल लेकर श्रद्धालु मनोकामना मंदिर पहुंचे. यहां वैदिक मंत्रोच्चारण और आरती के साथ पूजा-अर्चना शुरू की गई. मंदिर परिसर में भी भक्तों की भीड़ और धार्मिक उत्साह देखने को मिला.

वृंदावन से आए हैं कथावाचक

नौ दिवसीय शिवपुराण महाकथा में श्रीधाम वृंदावन से आए कथावाचक आचार्य अभिषेक जी महाराज कथा का वाचन करेंगे. महाकथा का आयोजन प्रतिदिन शाम छह बजे से किया जाएगा.

धार्मिक आयोजन के साथ लगेगा भव्य मेला

श्रावण मेला महोत्सव के दौरान बड़े मेले का भी आयोजन किया जा रहा है. मेले में टावर झूला, ड्रैगन झूला, नाव झूला, मिक्की माउस और ब्रेक डांस झूला समेत कई आकर्षण रखे गए हैं. इसके अलावा मीना बाजार भी लगाया गया है.

बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

कलश यात्रा में कार्यक्रम के संरक्षक और जन सुराज नेता प्रियरंजन सिंह युवराज, जितेंद्र कुमार, अरुण राय, डॉ. अशोक सिंह, पूर्व जिला पार्षद विक्रमा मांझी, हरेश्वर सिंह, बीडीसी प्रतिनिधि पिंटू तिवारी, उदय सिंह, पप्पू सिंह, कुलदीप महासेठ, नंदकिशोर सिंह और राजू कुशवाहा समेत सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए.

Also Read : मढ़ौरा में फुटबॉल का रोमांच, बालिकाओं ने छपरा को 4-0 से हराया, पेनल्टी में भी पलटा मुकाबला


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By कुलदीप महासेठ

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >