बहु ने ससुराल वालों पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप, केस दर्ज

ससुराल वालों द्वारा बहु को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है.

दरियापुर. ससुराल वालों द्वारा बहु को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है. मामला यदुरामपुर का है. पीड़िता प्रमिला देवी ने ससुराल वालों पर प्रताड़ित व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पीड़िता ने कहा है कि उसका पति मंदबुद्धि है. इस वजह से ससुराल वाले उसे अक्सर किसी किसी बात को लेकर प्रताड़ित करते रहते हैं. साथ ही कभी कभी मारपीट भी करते हैं. पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि ससुराल वाले उसके सारे गहने रख लिए हैं और नहीं दे रहे हैं. पति के मंदबुद्धि होने से वह लाचार है. पीड़िता ने पुलिस से ससुराल वालों पर कारवाई करने की गुहार लगाई है. दर्ज प्राथमिकी में उसने सास,देवर,जेठानी सहित चार लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >