तरैया प्रखंड के डेवढ़ी ब्रह्मस्थान परिसर में आयोजित 24 घंटे के अखंड अष्टयाम को लेकर शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. 24 घंटे के अखंड अष्टयाम सह रामनाम संकीर्तन प्रारंभ होने के पूर्व भव्य कलश यात्रा यज्ञस्थल से बैंड बाजे हाथी घोड़े के साथ निकली. कलश यात्रा में 501 महिलाएं, युवतियां, जनप्रतिनिधि समेत अन्य श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव के साथ कलश यात्रा में शामिल हुए.
कलश यात्रा यज्ञस्थल से निकली जो तरैया - मढ़ौरा एसएच 73 मुख्य सड़क होते हुए मढ़ौरा के प्रसिद्ध तीर्थस्थल गढ़देवी मंदिर पहुंची. जहां आचार्य अरुण चौबे के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गढ़देवी स्थान परिसर में स्थित कुआं से कलश में जलभरी की गयी. कलश यात्रा के साथ 24 घंटे के अखंड अष्टयाम सह रामनाम संकीर्तन प्रारंभ होते ही चारों तरफ भक्तिमय माहौल बना हुआ है.
कलश यात्रा में तरैया प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि धनवीर कुमार सिंह विक्कू, डेवढ़ी मुखिया प्रतिनिधि सह समाजसेवी ई. दिलीप सिंह, पैक्स अध्यक्ष प्रतिनिधि बृजकिशोर सिंह, नवीन कुमार सिंह, रामजन्म सिंह, रमित सिंह, काशी साह, गोरख साह, पिंटू साह, लखन साह, मोख्तार साह, सुपन साह समेत अन्य श्रद्धालु जनप्रतिनिधि शामिल थे.
