saran news : पीजी फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी

saran news : जेपीयू : 31 जुलाई से दो पालियों में शुरू होगी फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षापरीक्षा के पहले दिन कोर कोर्स वन का होगा पेपर

छपरा. पीजी फर्स्ट सेमेस्टर सत्र 2023-25 की परीक्षा का एडमिट कार्ड सोमवार को जारी कर दिया गया. सोमवार को ही दोपहर तक सभी पीजी कॉलेजों तथा जेपीयू के पीजी विभागों में एडमिट कार्ड भेज भी दिया गया है.

परीक्षा नियंत्रक डॉ अशोक कुमार मिश्रा ने बताया कि 29 जुलाई से कॉलेजों में निर्धारित प्रक्रिया के तहत एडमिट कार्ड का वितरण भी शुरू कर दिया जायेगा. परीक्षा 31 जुलाई से शुरू हो रही है. ऐसे में 29 व 30 को सभी छात्र-छात्राओं को हर हाल में एडमिट कार्ड ले लेना होगा. उन्होंने बताया कि शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त परीक्षा के संचालक को लेकर लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. यह परीक्षा 31 जुलाई से 21 अगस्त के बीच निर्धारित है, जिसमें कोर कोर्स के विषयों की परीक्षा 31 जुलाई से पांच अगस्त तक होगी. जबकि एडिशनल अनिवार्य विषय की परीक्षा छह अगस्त को ली जायेगी. इसके बाद 19 से 21 अगस्त के बीच पीजी विभागों के अंतर्गत प्रैक्टिकल तथा वायवा की परीक्षा होगी, जिसका शेड्यूल पूर्व में ही सभी पीजी कॉलेजों तथा जेपीयू के पीजी विभागों के नोटिस बोर्ड पर प्रकाशित किया जा चुका है.

पहले दिन कोर कोर्स वन की होगी परीक्षा

यह परीक्षा दो पालियों में निर्धारित है. पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक, जबकि दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी. परीक्षा के पहले दिन 31 जुलाई को पहली पाली में भौतिकी, अर्थशास्त्र, इतिहास, भूगोल, मनोविज्ञान, होम साइंस, अंग्रेजी तथा हिंदी के कोर कोर्स वन की परीक्षा आयोजित होगी. जबकि, दूसरी पाली में गणित, केमिस्ट्री, बॉटनी, जूलॉजी, राजनीति विज्ञान, दर्शन शास्त्र, उर्दू, संस्कृत तथा कॉमर्स के कोर कोर्स वन की परीक्षा ली जायेगी. मुख्य विषयों में कोर कोर्स वन से कोर कोर्स चार तक के पेपर की परीक्षा होगी. जबकि, सभी विषयों में नामांकित छात्र-छात्राओं के लिए एडिशनल विषय की परीक्षा अनिवार्य है. इस परीक्षा के लिए सारण जिले के सभी पीजी कॉलेजों तथा जेपीयू के पीजी विभागों में नामांकित छात्र-छात्राओं का परीक्षा केंद्र विश्वविद्यालय के मल्टीपरपस परीक्षा केंद्र को बनाया गया है. जबकि, सीवान व गोपालगंज के छात्र-छात्राओं की परीक्षा राजा सिंह कॉलेज सीवान में ली जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >