saran news : जेपीयू के 11 कॉलेजों में वोकेशनल विषयों में होगा नामांकन

saran news : 10 अगस्त तक जारी की जायेगी नामांकन के लिए मेधा सूचीनामांकन के लिए आये आवेदनों का वेरिफिकेशन पूरा

छपरा. स्नातक सत्र 2025 के अंतर्गत जयप्रकाश विश्वविद्यालय में जल्द ही वोकेशनल कोर्स में नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी.

वोकेशनल विषयों की पढ़ाई जेपीयू के अंगीभूत व संबद्ध कॉलेजों में होगी, जिसमें सारण, सीवान एवं गोपालगंज के 11 कॉलेज शामिल हैं. जेपीयू के विभिन्न कॉलेजों के अंतर्गत बीएमसी, बीबीए, बीसीए, बैचलर ऑफ साइंस इन बायोटेक्नोलॉजी, बैचलर ऑफ साइंस इन इंडस्ट्रियल माइक्रोबायोलॉजी, बैचलर ऑफ साइंस इन एनवायरमेंटल साइंस, इंडस्ट्रियल फिश एंड फिशरी, कम्युनिकेटिव इंग्लिश, बैचलर ऑफ आर्ट्स इन फंक्शन इंग्लिश, बैचलर ऑफ आर्ट्स इन फंक्शनल हिंदी तथा बैचलर ऑफ आर्ट्स इन एडवरटाइजिंग सेल्स प्रमोशन एंड सेल्स मैनेजमेंट कोर्स में नामांकन के लिए अप्लाइ हुआ है. इसके लिए पूर्व में नोटिफिकेशन जारी किया गया था. छात्र-छात्राओं ने नामांकन के लिए ऑनलाइन अप्लाइ किया है.

आवेदनों की स्क्रूटनी व वेरिफिकेशन संपन्न

जेपीयू वोकेशनल विभाग के इंचार्ज प्रो अजीत तिवारी ने बताया कि नामांकन के लिए आये आवेदनों का वेरिफिकेशन व स्क्रूटनी पूरी कर ली गयी है. 10 अगस्त तक वोकेशनल कोर्स में नामांकन के लिए लिस्ट जारी कर दी जायेगी. 20 अगस्त के पहले नामांकन की प्रक्रिया भी पूरी कर लेनी है. उन्होंने बताया कि गत माह वोकेशनल कोर्स में नामांकन के लिए ऑनलाइन अप्लाइ लिया गया था. अप्लाइ की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी आवेदनों की जांच की गयी. उन्होंने बताया कि वोकेशनल कोर्स तीन साल की अवधि का है. प्रोस्पेक्टस, फी स्ट्रक्चर सहित सभी जानकारी विश्वविद्यालय के आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है.

इंडक्शन सत्र में मिलेगी कोर्स की पूरी जानकारी

वोकेशनल कोर्स में नामांकन की प्रक्रिया पूरी होने के उपरांत कॉलेजों में वर्ग संचालन शुरू कर दिया जायेगा. वर्ग संचालन के पहले छात्रों का इंडक्शन सत्र आयोजित होगा, जिसमें वोकेशनल कोर्स से जुड़ी सभी जानकारियां छात्रों को दी जायेंगी. कई वोकेशनल कोर्स रेगुलर मोड में भी शामिल किये गये हैं, जिसकी जानकारी भी छात्र-छात्राओं को दी जायेगी. वोकेशनल कोर्स के अंतर्गत फिश एंड फिशरीज, बैचलर इन मास कम्युनिकेशन, फंक्शनल हिंदी, माइक्रोबायोलॉजी आदि विषयों में नामांकन के प्रति छात्रों ने रुचि दिखायी है. बीसीए व बीबीए में भी नामांकन के लिए काफी संख्या में छात्रों ने अप्लाइ की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Shailesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >