होली पर सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त, संवेदनशील स्थलों पर रहेगी कड़ी चौकसी

होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को इसुआपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी.

इसुआपुर/रिविलगंज. होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को इसुआपुर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में सीओ सतीश कुमार सिंह, थानाध्यक्ष के साथ जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र के लोग उपस्थित थे. बैठक की अध्यक्षता सीओ सतीश कुमार सिंह एवं थानाध्यक्ष कमल राम ने संयुक्त रूप से किया. बैठक के दौरान सुरक्षा व्यवस्था सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गयी. वही सीओ एवं थानाध्यक्ष ने बताया कि होली को शांति व सौहार्द पूर्ण वातावरण में मिल जुलकर मनाएं. बैठक में मुखिया प्रतिनिधि अजमल रहमानी, देवेन्द्र सिंह, अमरनाथ प्रसाद, एमडी वारिस, अनवर हुसैन, विजय राय, राजेश सिंह कुशवाहा, श्याम प्रसाद, बीडिसी सूरज सिन्हा, जयप्रकाश महतो, ढ़ोलन सिंह, संतोष सिंह, सूरज श्रीवास्तव, अजमत अली, एमडी सेराज,नाजिर हुसैन, कपिलदेव राम, बुनिलाल साह, कृष्ण कुमार राम, रामबाबू राय, अशोक सिंह, बद्री नारायण सिंह, अरबिंद सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद थे. रिविलगंज संवाददाता के अनुसार थाना परिसर में होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक अंचल पदाधिकारी कौशल कुमार व थानाध्यक्ष राकेश कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार को आयोजित की गयी. बैठक में प्रखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधि,सामाजिक लोग एवं डीजे के संचालकों ने भाग लिया. इस दौरान अंचल अधिकारी कौशल कुमार व थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने उपस्थित लोगों ने बारी-बारी से संवेदनशील जगहों के बारे में जानकारी लिया. इस दौरान मुख्य पार्षद प्रतिनिधि मुकेश कुमार सोनू ने नगर पंचायत के अंतर्गत संवेदनशील जगहों को अवगत कराते हुए नयका बड़का बैजूटोला, गोदना मोड़, गोदना महजीद, ठाकुरबाड़ी, सब्जी मंडी आदि जगहों पर पुलिस प्रशासन की मांग किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ALOK KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >