व्हाट्सएप पर महिला का अश्लील वीडियो-फोटो वायरल करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

आवाज दो अभियान के तहत सारण पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सोशल मीडिया यानी व्हाट्सएप पर महिला का अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है.

छपरा. आवाज दो अभियान के तहत सारण पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सोशल मीडिया यानी व्हाट्सएप पर महिला का अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मांझी थाना क्षेत्र के डुमरी गांव निवासी काशी यादव का पुत्र मंजीत यादव के रूप में हुई है. घटना के संबंध में 22 अक्टूबर 2025 को पीड़िता द्वारा साइबर थाना में आवेदन देकर शिकायत की गयी थी. जांच के उपरांत पुलिस ने कांड संख्या 392/25 दर्ज करते हुए तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया. उसके पास से एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है. जिसका उपयोग अश्लील सामग्री वायरल करने में किया गया था. पूछताछ में आरोपी ने अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. सारण पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि महिलाओं के खिलाफ साइबर अपराधों पर “आवाज दो”अभियान के तहत लगातार सख्त कार्रवाई जारी है. पुलिस ने जनता से अपील की है कि यदि किसी महिला के साथ ऐसी घटना घटे तो वह “आवाज दो” हेल्पलाइन नंबर 9031600191 पर संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज कराये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Alok kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >