राजेंद्र कॉलेज के छात्रों की समस्याओं का एक माह में होगा समाधान, ABVP के प्रदर्शन के बाद प्राचार्य ने दिया जवाब

राजेंद्र कॉलेज में छात्र-छात्राओं की मूलभूत समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेतृत्व में आक्रोश आंदोलन किया गया. प्राचार्य ने एक माह में प्रमुख मांगों के समाधान का आश्वासन दिया है.

शुक्रवार को राजेंद्र कॉलेज में छात्र-छात्राओं की मूलभूत समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेतृत्व में आक्रोश आंदोलन किया गया. आंदोलन के दौरान बड़ी संख्या में छात्रों ने प्राचार्य कक्ष के समक्ष पहुंचकर अपनी मांगों को रखा और प्राचार्य का घेराव कर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की.

छात्रों ने कॉलेज में व्याप्त विभिन्न समस्याओं को लेकर प्राचार्य से स्पष्ट जवाब मांगा. छात्रों ने कहा कि लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं के कारण विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिसे अब किसी भी स्थिति में नजरअंदाज नहीं किया जा सकता.

आंदोलन के दौरान प्राचार्य ने छात्रों से वार्ता की और उनकी सभी मांगों को गंभीरता से सुना. वार्ता के बाद प्राचार्य द्वारा एक माह के भीतर छात्रों की प्रमुख मांगों और समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया गया.

विद्यार्थी परिषद ने स्पष्ट कहा कि आश्वासन का सम्मान किया जायेगा, लेकिन निर्धारित समय-सीमा के भीतर समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो विद्यार्थी परिषद पुनः आंदोलन को तेज करने के लिए बाध्य होगी. विद्यार्थी परिषद का स्पष्ट संदेश है कि छात्रहित से जुड़े मुद्दों पर कोई समझौता नहीं होगा और कॉलेज में विद्यार्थियों को उनका अधिकार एवं आवश्यक सुविधाएं दिलाने के लिए संघर्ष लगातार जारी रहेगा.

इस अवसर पर जिला संयोजक भास्कर कुमार, नगर सह मंत्री रितिक कुमार सिंह, शिवम मिश्रा, रंकित कुमार, सिया सिंह, इकाई अध्यक्ष राकेश शर्मा, शशि कुमार, धीरज कुमार, रितेश कुमार, संदीप कुमार के साथ बारी संख्या में सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रभात किरण हिमांशु

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >