Chapra News : सड़क हादसे में एक युवक की मौत, पांच की हालत गंभीर

Chapra News : वैशाली जिले के गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के तेरसिया मोड़ पर गुरुवार की सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना में डुमरी बुजुर्ग निवासी 32 वर्षीय युवक जयप्रकाश सिंह की मौत हो गयी.

नयागांव. वैशाली जिले के गंगा ब्रिज थाना क्षेत्र के तेरसिया मोड़ पर गुरुवार की सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना में डुमरी बुजुर्ग निवासी 32 वर्षीय युवक जयप्रकाश सिंह की मौत हो गयी. हादसे में उनकी पत्नी, दो बेटे और एक रिश्तेदार समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. मृतक के एक बेटे की हालत नाजुक बनी हुई है. घटना तब हुई जब जयप्रकाश अपने परिवार के साथ स्विफ्ट डिजायर कार से पटना से घर लौट रहे थे. अचानक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा टकरायी, जिससे वाहन के परखच्चे उड़ गये. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. गौरतलब हो कि मृतक मंडल महानाट्य समिति, डुमरी बुजुर्ग के एक प्रसिद्ध कलाकार थे. अपने अभिनय और सरल स्वभाव के कारण वे पूरे क्षेत्र में बेहद लोकप्रिय थे. उनके असामयिक निधन की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गयी. वो अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे और एक मोबाइल कंपनी में कार्यरत थे. वहीं इस मामले में गंगा ब्रिज थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि हादसे में जयप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि अन्य घायलों का इलाज जारी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है.

चलती ट्रेन से उतरने के दौरान यात्री फिसला, मौत

छपरा. चलती गाड़ी से उतरने के क्रम में पैर फिसल जाने से चोटिल एक युवक की मौत हो गयी. मृतक शहर के भगवान बाजार थाना क्षेत्र के श्यामचक मुहल्ला निवासी जानकी राय का पुत्र मुकेश कुमार बताया जाता है. जानकारी के अनुसार गुरुवार को गाड़ी संख्या 75101 छपरा ऑडिहार पैसेंजर जो प्लेटफार्म नंबर तीन से सुबह नौ बजे खुली थी. ट्रेन के प्रस्थान के समय उक्त यात्री को चलती गाड़ी से उतरने के क्रम में पैर फिसल जाने के कारण गिरकर सर में चोट लगी. घायल होने पर छपरा रेलवे अस्पताल लाया गया. जहां डॉ विष्णु प्रभाकर द्वारा मृत घोषित कर दिया गया. आरपीएफ पुलिस ने बताया कि ट्रेन में भीड़ के कारण यहां हादसा नहीं हुआ है. बल्कि उक्त यात्री गलत ट्रेन में चढ़ गया था. ट्रेन खुलते ही वह हड़बराहट में चलती ट्रेन से उतरने लगा. जिस कारण पैर फिसलने से उसके सर में चोट आयी. यात्री के पास छपरा से दिघवारा का टिकट मिला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >