तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत

सीमावर्ती गौरा थाना क्षेत्र के मझवलिया गांव के समीप नगरा–गौरा मुख्य मार्ग पर शनिवार की देर शाम सड़क हादसे में 60 बुजुर्ग की मौत हो गयी.

नगरा. सीमावर्ती गौरा थाना क्षेत्र के मझवलिया गांव के समीप नगरा–गौरा मुख्य मार्ग पर शनिवार की देर शाम सड़क हादसे में 60 बुजुर्ग की मौत हो गयी. मृतक की पहचान सिसवा गांव निवासी स्व भारत पांडेय के पुत्र नरेश पांडेय के रूप में हुई है, जो कुछ माह पहले बिजली विभाग से सेवानिवृत्त हुए थे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नरेश पांडेय शनिवार की शाम मझवलिया बाजार से सामान खरीद कर स्कूटी से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान छपरा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गयी. दुर्घटना के बाद चालक ट्रक समेत फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे किसी अन्य थाना क्षेत्र से पकड़ लिया. घटना की सूचना पर गौरा थानाध्यक्ष सिमरन कुमारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं और स्थिति को नियंत्रित किया. हादसे के बाद मुख्य मार्ग पर करीब आधे घंटे तक यातायात बाधित रहा और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गयीं. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और परिजनों की सहमति के बाद पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया. गौरा थानाध्यक्ष सिमरन कुमारी ने बताया कि चालक और ट्रक को पुलिस ने जब्त कर लिया है. परिजनों के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है. फिलहाल आवागमन बहाल करा दिया गया है और क्षेत्र में शांति बनी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ALOK KUMAR

ALOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >