जेल गेट पर कारतूस के साथ एक धराया

हत्या मामले में जेल में बंद भाई से मिलने गया था युवक पुलिस की तलाशी के दौरान युवक के पास मिला कारतूस छपरा (सारण) : मंडल कारा के मुलाकाती गेट के पास जिंदा कारतूस के साथ एक युवक को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया. पकड़ा गया युवक डोरीगंज थाना क्षेत्र के चकिया गांव […]

हत्या मामले में जेल में बंद भाई से मिलने गया था युवक
पुलिस की तलाशी के दौरान युवक के पास मिला कारतूस
छपरा (सारण) : मंडल कारा के मुलाकाती गेट के पास जिंदा कारतूस के साथ एक युवक को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया. पकड़ा गया युवक डोरीगंज थाना क्षेत्र के चकिया गांव निवासी ललित राय के पुत्र रामलीला राय है. वह अपने भाई मनोहर राय से मिलने के लिए जेल गेट पर पहुंचा था. मनोहर राय पर हत्या का आरोप है. हत्या के मामले में वह विचाराधीन कैदी है. मनोहर से मिलने के पहले जेल के पुलिसकर्मियों ने रामलीला की तलाशी ली.
तलाशी के दौरान रामलीला ने पास से जिंदा कारतूस बरामद हुआ. यह देखकर जेलकर्मी दंग रह गये. जेल गेट पर उस समय सिपाही राजीव कुमार, मो परवेज अंसारी और हवलदार विनोद कुमार गुप्ता तलाशी ले रहे थे. जेलकर्मियों ने कारतूस के साथ पकड़े गये युवक रामलीला को पकड़ लिया. इसकी सूचना तत्काल जेलर को दी. जेलर ने भगवान बाजार थाने की पुलिस को घटना की जानकारी दी.
सूचना पाकर भगवान बाजार थाने के पुअनि राकेश कुमार राय, चंद्रमा पांडेय और अन्य पुलिसकर्मी भी वहां तत्काल पहुंच गये. पुलिस ने कारतूस जब्त कर लिया है और रामलीला को गिरफ्तार कर लिया है. इस संबंध में जेल प्रशासन की शिकायत पर भगवान बाजार थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुअनि राकेश कुमार राय के बताया कि प्राथामिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है. कारतूस के साथ पकड़े गये युवक से पूछताछ की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >