विधायक ने लिया घाटों का जायजा

छपरा : विधायक डॉ सीएन गुप्ता ने शुक्रवार को रिविलगंज क्षेत्र के विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने पहुंच पथ, घाटों की सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, रोशनी के इंतजाम का जायजा लिया व आवश्यक निर्देश दिये. विधायक श्री गुप्ता ने छठ को लोक आस्था का पर्व बताते हुए लोगों से इसे सौहार्दपूर्ण तरीके से […]

छपरा : विधायक डॉ सीएन गुप्ता ने शुक्रवार को रिविलगंज क्षेत्र के विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने पहुंच पथ, घाटों की सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, रोशनी के इंतजाम का जायजा लिया व आवश्यक निर्देश दिये. विधायक श्री गुप्ता ने छठ को लोक आस्था का पर्व बताते हुए लोगों से इसे सौहार्दपूर्ण तरीके से शांति के माहौल में मनाने की अपील की. निरीक्षण के दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रमेश प्रसाद, राजेश फैशन आदि मौजूद थे.

वहीं राजेश फैशन ने बताया कि शुक्रवार को विधायक डॉ गुप्ता जिला पदाधिकारी के साथ बैठक कर कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार विमर्श करेंगे. दीपावली व छठ पूजा के बावजूद थाना चौक से साहेबगंज व म्यूनिस्पल चौक से मौना चौक रोड में गिट्टी व मिट्टी डालकर छोड़े जाने से धूल व गर्दे से होने वाली परेशानी व उसके फौरन निदान की बात करेंगे. वहीं प्रभुनाथ नगर के जलजमाव, केंद्रीय विद्यालय की भूमि अधिग्रहण, इंडोर स्टेडियम, आइएमए भवन के निर्माण, स्टेशन रोड को अतिक्रमण मुक्त करने तथा गांधी चौक से मौना चौक के बंद पड़े लाइट के मुद्दों पर वार्ता करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >