स्वागत के अवसर पर उपस्थित एसडीओ, एएसपी, कामेश्वर ओझा, राकेश व अन्य.
अमनौर/तरैया : सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति शिवकीर्ति सिंह का भव्य स्वागत शुक्रवार को कई स्थानों पर स्थानीय लोगों ने किया. न्यायमूर्ति श्री सिंह सीवान जा रहे थे. इसी दौरान अमनौर में दर्जनों सामाजिक कार्यकर्ता व अधिकारियों ने फूल-माला से उनका स्वागत किया. उक्त मौके पर मढ़ौरा एसडीओ संजय राय, एएसपी अशोक कुमार सिंह, कामेश्वर ओझा, राकेश कुमार सिंह, संजीव सिंह, निरंजन शर्मा, नागेश्वर बैठा, बबुआ जी, अजय सिंह आदि सहित दर्जनों सामाजिक कार्यकर्त्ता शमिल थे.
तरैया संवाददाता के अनुसार तरैया बाजार स्थित मशरक मोड़ के समीप पटना से सीवान जाने के क्रम में सुप्रीम कोर्ट के जज शिवकृति सिंह का भव्य स्वागत किया गया. तरैया के समाजसेवी व भाजपा नेताओं ने श्री सिंह का फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया. स्वागत करने वालों में गंगेश्वर सिंह, अमरनाथ सिंह, रामचन्द्र तिवारी, रणविजय सिंह समेत दर्जनों बुद्धिजीवी व समाजसेवी शामिल थे.
