तरैया बाजार में चल रहे लॉटरी के धंधे से बढ़ा अपराध का ग्राफ

तरैया : बाजार पर अवैध रूप से चल रहे लॉटरी के धंधे के कारण आजकल अापराधिक घटनाएं बढ़ गयी हैं. इधर, तरैया-मशरक मोड़ स्थित मो मुमताज की चूड़ी की दुकान के दरवाजे की कुंडी तोड़ कर हजारों की संपत्ति की चोरी कर ली गयी है. वहीं वीर मोबाइल दुकान की कर्कटनुमा छत तोड़ कर चोरों […]

तरैया : बाजार पर अवैध रूप से चल रहे लॉटरी के धंधे के कारण आजकल अापराधिक घटनाएं बढ़ गयी हैं. इधर, तरैया-मशरक मोड़ स्थित मो मुमताज की चूड़ी की दुकान के दरवाजे की कुंडी तोड़ कर हजारों की संपत्ति की चोरी कर ली गयी है. वहीं वीर मोबाइल दुकान की कर्कटनुमा छत तोड़ कर चोरों ने घटना को अंजाम दिया था.

इधर, पचौड़र बाजार स्थित दो किराना दुकान में भीषण चोरी हुई थी, जिसमें लाखों रुपये समेत अन्य सामान चोर ले उड़े थे. जबकि गत दिन तरैया बाजार से एक बाइक चोरी हो गयी. थाना क्षेत्र में आये दिन बाइक चोरी की घटना होती रहती हैं. इधर, तरैया व पचौड़र बाजारवासी का कहना है कि क्षेत्र में संचालित लॉटरी के कारण आये दिन इस तरह की घटनाएं घट रही हैं.

अब तरैया में शराब का नशा छोड़ लॉटरी के नशे में लोग मशगूल हो गये हैं. इस संबंध में पूछने पर मढ़ौरा डीएसपी अशोक सिंह ने कहा कि टीम गठित कर छापेमारी की जायेगी और दोषी को जेल भेज जायेगा. तरैया थानाध्यक्ष अजय कुमार पासवान ने बताया कि शीघ्र छापेमारी की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >