छह नक्सलियों के खिलाफ चार्जशीट

विस्फोट की योजना बनाते समय हुई थी गिरफ्तारी छपरा (कोर्ट) : मकेर थाना क्षेत्र के बाढ़ी चक दियारा में अापराधिक घटनाओं को अंजाम देने के लिए योजना बनाते समय स्थानीय पुलिस द्वारा गिरफ्तार नक्सलियों के विरुद्ध पुलिस ने कोर्ट में चार्ज शीट समर्पित किया है. मढ़ौरा के अनुमंडल पुलिस अधिकारी अशोक कुमार सिंह ने आधा […]

विस्फोट की योजना बनाते समय हुई थी गिरफ्तारी

छपरा (कोर्ट) : मकेर थाना क्षेत्र के बाढ़ी चक दियारा में अापराधिक घटनाओं को अंजाम देने के लिए योजना बनाते समय स्थानीय पुलिस द्वारा गिरफ्तार नक्सलियों के विरुद्ध पुलिस ने कोर्ट में चार्ज शीट समर्पित किया है.
मढ़ौरा के अनुमंडल पुलिस अधिकारी अशोक कुमार सिंह ने आधा दर्जन नक्सलियों के विरूद्ध प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी दिब्या शेखर के कोर्ट में भादवि की धारा 386,399, 402,120बी, 387 के अलावें आर्म्स एक्ट तथा विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा के तहत समर्पित किया है. एसडीपीओ श्री सिंह ने जिन नक्सलियों के विरूद्ध चार्जशीट समर्पित किया है उनमें मकेर थाना क्षेत्र के बाढ़ीचक निवासी अनिल सहनी, अंबिका महतो और ददनपुर निवासी शंभू सिंह के अलावें दरियापुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर निवासी दीपक राम उर्फ विवेक तथा अमनौर थाना क्षेत्र के मधुबनी निवासी विकाश राय और पानापुर थाना क्षेत्र के बसहियां निवासी हरिहर सहनी शामिल है. उपरोक्त सभी नक्सली मकेर थाना कांड संख्या 50/16 में नामजद अभियुक्त है और फिलहाल मंडल कारा में बंदी है.
एसडीपीओ सिंह ने 28 पेज के चार्जशीट संख्या 140/16 में कहा है कि उपरोक्त के अलावा अन्य को भी प्राथमिकी में अभियुक्त बनाया गया है जिनके विरूद्ध अनुसंधान जारी है. विदि हो कि मई की रात मकेर थानाध्यक्ष संजय कुमार गुप्ता को गुप्त सूचना के आधार पर
बाढ़ीचक दियारा में छापामारी कर आधा दर्जन नक्सलियों को भारी असलहे व बम बारूद के साथ गिरफ्तार किया था, जिसमें
उपरोक्त सभी के अलावें बाढ़ीचक के अमीन सहनी, सीतामढ़ी के
खन्नी सैदपुर थाना क्षेत्र के सुगईगढ़ निवासी मुकेश पटेल और पानापुर बसहियां के पंकज राय को भी अभियुक्त बनाया गया था. ज्ञात हो कि अभी हाल ही में नक्सली
एरिया कमांडर अनिल सहनी का भाई सब एरिया कमांडर अमीन सहनी को मुजफ्फरपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >