गड्ढे में गिरी कार, चालक घायल

मांझी : बलिया से छपरा जा रही वैगनार कार जय प्रभा सेतु एप्रोच मोड़ के समीप बीस फुट नीचे सड़क किनारे जा गिरी. कार में ही चालक फंस गया.जिसे स्थानीय लोगों ने कार का शीशा तोड़ कर चालक को बाहर निकाल कर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद […]

मांझी : बलिया से छपरा जा रही वैगनार कार जय प्रभा सेतु एप्रोच मोड़ के समीप बीस फुट नीचे सड़क किनारे जा गिरी. कार में ही चालक फंस गया.जिसे स्थानीय लोगों ने कार का शीशा तोड़ कर चालक को बाहर निकाल कर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे चिंताजनक स्थिति में छपरा रेफर कर दिया गया. घटना की सूचना मिलते ही मांझी पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर कार को अपने कब्जे में ले लिया.घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश से गाड़ी को लेकर मेराज अहमद छपरा लेकर जा रहा था. गाड़ी तेज रफ्तार होने के कारण वह अपना नियंत्रण खो दिया और गाड़ी गड्ढे में जा गिरा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >