दो लाख नकद व दर्जनों मोबाइल ले उड़े चोर
फुलवारीशरीफ : नगर के सबजपुरा में धनतेरस की रात चोरों ने आधा दर्जन घरों में दो लाख नकद सहित दर्जनों मोबाइल चुरा लिये. चोरी करने से पहले चोरों ने घर के सभी सदस्यों को बेहोशी का स्प्रे सुंघा दिया था. घटना की जानकारी घरवालों को सुबह लगी. चोरी की सूचना पाकर स्थानीय पुलिस पहुंची और छानबीन की.
सबजपुरा में चोरी की पहली घटना इलेट्रॉनिक दुकानदार हैदर अली के घर घटी. चोरों ने गली के रास्ते घर में प्रवेश कर रूम में रखे चार मोबाइल एवं दो लाख पांच हजार नकद उड़ा लिये . इससे पहले परिवार के सदस्यों को नशे का स्प्रे लगा कर बेहोश कर दिया गया था . इसके बाद चोरो ने बारी -बारी से बिजेंद्र ठाकुर , केशव ठाकुर व केदार ठाकुर समेत आधा दर्जन घरों में दर्जनों मोबाइल और कीमती सामान ले उड़े . बिजेंद्र ठाकुर के घर से तीन मोबाइल , केशव ठाकुर के घर से छह मोबाइल व केदार ठाकुर के घर से एक मोबाइल चुरा लिये.
घटना की जांच करते पुिलस अधिकारी़
