मेले में 13 से स्वच्छता अभियान

सोनपुर : राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय राज्य मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने शनिवार को विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में अपने पार्टी की ओर से लगाये जाने वाले दो दिवसीय स्वच्छता शिविर को लेकर सोनपुर पुल घाट, गजेंद्र मोक्ष घाट, काली घाट का निरीक्षण किया. इस अवसर पर उनके साथ […]

सोनपुर : राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय राज्य मंत्री उपेन्द्र कुशवाहा ने शनिवार को विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में अपने पार्टी की ओर से लगाये जाने वाले दो दिवसीय स्वच्छता शिविर को लेकर सोनपुर पुल घाट, गजेंद्र मोक्ष घाट, काली घाट का निरीक्षण किया. इस अवसर पर उनके साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री सह रालोसपा के उपाध्यक्ष दशई चौधरी, महामंत्री महेन्द्र प्रताप, कार्यकारी अध्यक्ष बिहार प्रदेश शम्भू सिन्हा, अमरेन्द्र कुमार, गुडु राय, नागेश्वर राय, राजकुमार सिंह, कमल सिंह, अधिवक्ता उदय प्रताप सिंह, शम्भु शरण सिंह, भाजपा नेता सुनील दूबे सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे.

सभी लोगो ने बाबा हरिहरनाथ मंदिर और काली मंदिर मे पूजा अर्चना किया. इसके पूर्व काली मंदिर प्रांगण मे पत्रकारो से बात करते हुए उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए यह कार्यक्रम पार्टी की ओर से आयोजित किया जा रहा है, ताकि लोगो में साफ-सफाई के प्रति संदेश जाये. देश की पहली पार्टी है,

जिसने स्वच्छता प्रकोष्ठ का गठन प्रखंड से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर किया है. सोनपुर मेला में 13 और 14 नवंबर तक स्वच्छता अभियान चलाकर मेले में साफ-सफाई की व्यवस्था की जायेगी. करीब पांच सौ कार्यकर्ता स्वयं सहायता के रूप में सहयोग करेंगे. साथ ही लोगो को साफ-सफाई के लिए प्रेरित करेंगे. पार्टी की ओर से अस्थायी शौचालय बनाये जायेंगे.

बैनर पोस्टर भी स्वच्छता संबंधित लगाये जायेंगे. बाबा हरिहरनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सुशील चन्द्र शास्त्री की ओर से अंग वस्त्र और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >