अद्भुत है राम-भरत का प्रेम

छपरा (सदर) : शहर के साहेबगंज चौक पर शनिवार की रात उल्लासपूर्ण माहौल में हुआ राम-भरत मिलन समारोह. श्री भरत मिलाप समारोह समिति की देख-रेख में इस कार्यक्रम को लेकर संध्या शहर के कठिया बाबा के मंदिर से भरत, शत्रुध्न तथा कुल गुरू वशिष्ठ के साथ शोभा यात्रा शुरू हुई. शोभा यात्रा गाजे-बाजे के साथ […]

छपरा (सदर) : शहर के साहेबगंज चौक पर शनिवार की रात उल्लासपूर्ण माहौल में हुआ राम-भरत मिलन समारोह. श्री भरत मिलाप समारोह समिति की देख-रेख में इस कार्यक्रम को लेकर संध्या शहर के कठिया बाबा के मंदिर से भरत, शत्रुध्न तथा कुल गुरू वशिष्ठ के साथ शोभा यात्रा शुरू हुई.
शोभा यात्रा गाजे-बाजे के साथ शहर के कटहरी बाग, गांधी चौक, मौना नीम, मौना चौक, साढ़ा ढाला, कचहरी स्टेशन, योगिनिया कोठी, नगरपालिका चौक, थाना चौक, पंकज सिनेमा रोड, नारायण चौक, रामराज्य चौक, महजरूलहक होते हुए पुन: साहेबगंज स्थित मंच के पास पहुंची. विभिन्न स्थानों पर पूजा समितियों द्वारा शोभा यात्रा का स्वागत किया गया.
जहां पूर्व से ही मंच पर मर्यादा पुरूषोत्तम राम, सीता, लक्ष्मण तथा रामभक्त हनुमान मौजूद थे. शोभा यात्रा के मंच पर पहुंचते ही श्री भरत मिलाप समारोह समिति के लाइसेंसी रंजीत सिंह, अध्यक्ष जयप्रकाश जायसवाल, उपाध्यक्ष लक्ष्मी गुप्ता, कोषाध्यक्ष रितेश गुप्ता, संतोष गुप्ता ने आरती की. इसके बाद भावविह्ववल वातावरण में राम-भरत मिलाप समारोह संपन्न हुआ. इस दौरान हजारों की संख्या में दर्शक उपस्थित थे. इस दौरान भरत मिलाप समारोह समिति की देख-रेख में सत्यम कला मंच द्वारा देवी जागरण का भी आयोजन किया गया.
शोभा यात्रा से लेकर भरत मिलाप समारोह स्थल तक डीएम दीपक आनंद के निर्देश पर दर्जन भर प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी के अलावे सैकड़ों जवान जगह-जगह तैनात थे. राम-भरत मिलाप के दौरान प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारियों में डीडीसी सुनील कुमार, एएसपी मनीष, सदर एसडीओ सुनील कुमार, डीएसपी सत्यनारायण, सदर सीओ विजय कुमार सिंह आदि पूरे समारोह के दौरान मुस्तैद दिखे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >