केंद्रीय मंत्री गडकरी करेंगे एनएच निर्माण का शिलान्यास

छपरा : केंद्रीय सड़क, परिवहन, राजमार्ग एवं पोत परिवहन मंत्री नितिन गडकरी सोमवार को छपरा आयेंगे. गडकरी छपरा से सीवान होते गोपालगंज तक की एनएच 85 एवं छपरा से रेवा घाट होते हुए मुजफ्फरपुर तक केक एनएच 102 के चौड़ीकरण एवं उन्नयन कार्य का शिलान्यास करेंगे. समारोह में गडकरी के साथ कौशल विकास विभाग के […]

छपरा : केंद्रीय सड़क, परिवहन, राजमार्ग एवं पोत परिवहन मंत्री नितिन गडकरी सोमवार को छपरा आयेंगे. गडकरी छपरा से सीवान होते गोपालगंज तक की एनएच 85 एवं छपरा से रेवा घाट होते हुए मुजफ्फरपुर तक केक एनएच 102 के चौड़ीकरण एवं उन्नयन कार्य का शिलान्यास करेंगे. समारोह में गडकरी के साथ कौशल विकास विभाग के केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रूडी, खनन एवं भूतत्व मंत्री मुनेश्वर चौधरी समेत विशिष्ट अतिथि के रूप में महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सीग्रीवाल,

सीवान सांसद ओमप्रकाश यादव, गोपालगंज सांसद जनक राम, मुजफ्फरपुर सांसद अजय निषाद एवं वैशाली सांसद रामाकिशोर सिंह मौजूद रहेंगे. जबकि विधान पार्षद मंगल पांडेय, सच्चिदानंद राय, केदारनाथ पांडेय, टुन्ना जी पांडेय, विधायक डॉ सीएन गुप्ता, विजय शंकर दूबे, कविता सिंह, श्याम बहादुर सिंह, हरिशंकर यादव, आदित्य नारायण पांडेय, रामसेवक सिंह, सुभाष सिंह, मनोरंजन सिंह, शत्रुघ्न तिवारी, अशोक कुमार चौधरी व व्यासदेव प्रसाद आदि समेत एनएचएआइ के अध्यक्ष राघव चंद्रा एवं सचिव संजय मिश्रा उपस्थित रहेंगे.

सभा को सफल बनाने पर चर्चा : परसा .स्थानीय बाजार स्थित सांसद कार्यालय में शनिवार को कार्यालय प्रभारी बलराम तिवारी और मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गयी. बैठक में मुख्य रूप से 17 अक्तूबर को खैरा में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर आयोजित की गयी. बैठक में गाया सिंह, डॉ विनय कुमार शर्मा, शैलेश गिरि, प्रभु कुवंर, रामजतन सहनी, दिनेश शर्मा, अरविंद कुमार गुप्ता शामिल थे.
कार्य का विवरण
छपरा-सीवान-गोपालगंज एनएच 85, कुल लंबाई – 94.258 किमी
छपरा-रेवाघाट-मुजफ्फरपुर एनएच 102, कुल लंबाई- 73.049 किमी
कार्य- टू लेन, पेंड शेल्डर का उन्नयन व चौड़ीकरण, कुल लागत- 1042 करोड़ रुपये

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >