देश में महिला उत्पीड़न की बाढ़:सुभाषिणी

जनवादी महिला समिति का दो दिवसीय 11 वां राज्य सम्मेलन उद्घाटन सत्र में नारी सशक्तीकरण का हावी रहा मुद्दा छपरा : अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति एडवा के 11वें बिहार राज्य सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए पूर्व सांसद और समिति की केंद्रीय उपाध्यक्ष सुभाषिणी अली सहगल ने कहा कि आज देश में महिला उत्पीड़न की […]

जनवादी महिला समिति का दो दिवसीय 11 वां राज्य सम्मेलन

उद्घाटन सत्र में नारी सशक्तीकरण का हावी रहा मुद्दा
छपरा : अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति एडवा के 11वें बिहार राज्य सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए पूर्व सांसद और समिति की केंद्रीय उपाध्यक्ष सुभाषिणी अली सहगल ने कहा कि आज देश में महिला उत्पीड़न की बाढ़ सी आयी हुई है.
दहेज के लिए आज भी महिलाएं आग में झोंक दी जा रही है तो वहीं बेटियां आज भी कोख में ही मार डाली जा रही है. महिलाएं आज भी बराबरी की लड़ाई लड़ते हुए उत्पीड़ित हो रही है. छपरा के वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति परिसर में आयोजित दो दिवसीय राज्य सम्मेलन में विभिन्न जिलों के प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद सुभाषिणी अली ने कहा दहेज के विरूद्ध बने कानूनों की धज्जियां उड़ाई जा रही है तो वहीं पुलिस और प्रशासन भी ऐसी घृणित प्रथा के साथ खड़े है.
केंद्रीय उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष सहगल ने संघ पर निशाना साधते हुए कहा कि स्वयंभू गोरक्षक दल ने पूरे देश में तांडव मचा रखा है और केंद्र सरकार मूकदर्शक बनी तमाशा देख रही है. देश में सांप्रदायिक का आलम है कि छोटी-छोटी बातों की भी सांप्रदायिक रंग दे दिया जा रहा है, एक देश में कई देश बनाने की साजिश चल रही है. अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमले किये जा रहे है. उन्होंने नौजवानों को ललकारते हुए कहा देश के नौजवान जब भगत सिंह के रास्ते पर चलेंगे तभी देश का कल्याण होगा.
1 वें राज्य सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए पूर्व महासचिव सुधा सुंदर रमन ने महिलाओं के संगठन तथा जुझारू आंदोलन पर जोर दिया तो वहीं सत्र की अध्यक्षता करते हुए राज्याध्यक्ष रामपरी ने सारण के लोगों को सम्मेलन के आयोजन के लिए साधुवाद दिया. राज्य सम्मेलन का आगाज करते हुए स्वागत समिति के अध्यक्ष केदारनाथ सिंह ने स्वागत भाषण से किया
तो गोपालगंज की टीम ने अपने क्रांतिकारी गीतों से श्रोताओं को झूमने को बाध्य कर दिया. राज्य सचिव सह जिला पार्षद गीता सागर राम ने धन्यवाद ज्ञापन किया और सम्मेलन में सहयोग के लिए छपरा की जनता का आभार व्यक्त किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >