शराब के साथ तस्कर धराया

छपरा (सारण) : जिले के रिविलगंज थाना की पुलिस ने 67 टेटरा पैक विदेशी शराब के साथ एक धंधेबाज को शुक्रवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया़ यह गिरफ्तारी उस समय हुई जब पुलिस वाहन जांच कर रही थी़ इसी दौरान गुप्त सूचना मिली़ सूचना के आधार पर पुलिस ने लाल रंग की दोपहिया वाहन के […]

छपरा (सारण) : जिले के रिविलगंज थाना की पुलिस ने 67 टेटरा पैक विदेशी शराब के साथ एक धंधेबाज को शुक्रवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया़ यह गिरफ्तारी उस समय हुई जब पुलिस वाहन जांच कर रही थी़ इसी दौरान गुप्त सूचना मिली़ सूचना के आधार पर पुलिस ने लाल रंग की दोपहिया वाहन के साथ एक युवक को पुलिस ने पकड़ा. जिसके पास से ट्रेवलिंग बैग में रखा 67 पीस टेटरा पैक विदेशी शराब बरामद किया गया़ अबतक प्लास्टिक के पाऊच, प्लास्टिक के बोतल और शीशा के बोतल में बंद शराब पुलिस बरामद करती रही, लेकनि पहली बार पुलिस ने टेटरा पैक वाला विदेशी शराब बरामद की है़ बरामद शराब को उत्तर प्रदेश से लाया जा रहा था़ वह यूपी के अलीगढ़ में निर्मित विदेशी शराब है़
180 एमएल का टेटरा पैक है़ पुलिस ने एक दुपहिया वाहन को भी जब्त कर लिया है और धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया है़ वह जिले के मांझी थाना क्षेत्र के मझनपुरा हाता निवासी राजू साह उर्फ राजा बताया जाता है़ उसके खिलाफ नयी उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है़ थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि पुअनि जनार्दन भगत और सअनि रामायण मिश्रा कर रहे थे़ इसी दौरान गुप्त सूचना मिली बाइक से एक कारोबारी शराब लेकर जा रहा है़ सूचना के बाद पुलसि एलर्ट हो और यह सफलता हाथ लगी़
पुरस्कृत होंगे पुलिसकर्मी : पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार राज ने बताया कि शराब बरामद करने में योगदान करने वाली पुलिस टीम को पुरस्कृत किया जायेगा़ थानाध्यक्ष समेत अन्य पुलिस कर्मियों को नकद राशि व प्रशिस्त पत्र भी दिया जायेगा़
क्या कहते हैं एसपी
पूरे जिले में शराब कारोबारियों के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाये जाने का सख्त निर्देश दिया गया है़ सभी थाना क्षेत्र में छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है़ एक सप्ताह के अंदर पांच हजार लीटर शराब बरामद किया गया है़
पंकज कुमार राज, पुलिस अधीक्षक, सारण

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >