एसडीओ कार्यालय के समक्ष प्रदर्शनकारियों ने किया हंगामा

छपरा (सारण) : सदर अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय में प्रदर्शन महिलाओं ने जमकर हंगामा किया और तोड़फोड़ भी किया. घटना शुक्रवार को दोपहर के समय हुई. गड़खा प्रखंड के इटवा पंचायत के उपभोक्ताओं ने जन वितरण प्रणाली के विक्रेताओं के खिलाफ पहले से शिकायत था, लेकिन कार्रवाई नहीं होने से नाराज काफी संख्या में महिलाएं […]

छपरा (सारण) : सदर अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय में प्रदर्शन महिलाओं ने जमकर हंगामा किया और तोड़फोड़ भी किया. घटना शुक्रवार को दोपहर के समय हुई. गड़खा प्रखंड के इटवा पंचायत के उपभोक्ताओं ने जन वितरण प्रणाली के विक्रेताओं के खिलाफ पहले से शिकायत था, लेकिन कार्रवाई नहीं होने से नाराज काफी संख्या में महिलाएं पहले समाहरणालय पहुंची और प्रदर्शन किया.
वहां पर उन्हें बताया गया कि यह एसडीओ से जुड़ा मामला है. यह सुनकर प्रदर्शनकारी एसडीओ कार्यालय पहुंचे. वहां एसडीओ नहीं थे. प्रदर्शनकारियों की शिकायत सुनने के लिए जब कोई अधिकारी नहीं पहुंचा तो प्रदर्शनकारियों ने तोडफोड़ शुरू कर दिया.
आरटीपीएस काउंटर व कार्यालय के शीशे तोड़ डाले. सूचना पाकर महिला थानाध्यक्ष अमिता सिंह पुलिस बलों के साथ पहुंची और मामले को शांत काया. प्रदर्शनकारियों का कहना था कि इटवा पंचायत में जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों की मनमानी और राशन किरासन के उठाव व वितरण में अनियमितता की शिकायत पर कार्रवाई नहीं की जा रही है. बाद में वहां पहुंचे कार्यपालक दंडाधिकारी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद प्रदर्शन शांत हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >