बनियापुर में गोली मार कर युवक की हत्या

बनियापुर : बनियापुर थाना क्षेत्र के कमता टोले रैजा पर रविवार की रात दो बजे दोस्त बन कर आये अपराधी ने पत्नी के सामने ही पति की गोली मार हत्या कर दी. मृतक राजेश्वर राय उर्फ दारा राय (35 वर्ष) स्थानीय गांव का रहनेवाला था. दारा प्राइवेट गाड़ी चलाता था. मृतक की पत्नी चिंता देवी […]

बनियापुर : बनियापुर थाना क्षेत्र के कमता टोले रैजा पर रविवार की रात दो बजे दोस्त बन कर आये अपराधी ने पत्नी के सामने ही पति की गोली मार हत्या कर दी. मृतक राजेश्वर राय उर्फ दारा राय (35 वर्ष) स्थानीय गांव का रहनेवाला था. दारा प्राइवेट गाड़ी चलाता था. मृतक की पत्नी चिंता देवी के बयान पर स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है,

जिसमें गांव के ही चार लोगों को नामजद किया गया है. पुलिस ने नामजद किये गये रजैली निवासी शंभु राय को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. वहीं, अन्य नामजद की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. घटना का मुख्य कारण जमीन की खरीद-बिक्री में उत्पन्न विवाद बताया जा रहा है. घटनास्थल से पुलिस ने एक बुलेट भी बरामद किया.

प्राथमिकी के अनुसार नामजद बिट्टू राय रविवार की शाम दारा के घर आया एवं उसके साथ ही खाना खाकर वापस लौट गया. फिर रात्रि दो बजे शंभु राय और बिट्टु बाइक से दरवाजे पर पहुंच दारा को पुकारने लगे. मकान के बाहर ही दरवाजे पर सोया दारा जैसे ही उठा बिट्टु ने उसके सिर में गोली मार दी. इसके बाद दोनों बाइक पर सवार हो कर फरार हो गये. मामले में गांव के ही भूषण राय
बनियापुर में गोली मार…
और लालदेव को नामजद करते हुए इन दोनों पर घटना की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है. इन दोनों का जमीन की खरीद-बिक्री को लेकर दारा के साथ तनाव चल रहा था और दोनों ने पूर्व में धमकी भी दी थी. थानाध्यक्ष ज्वाला सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.
हत्या का कारण भूमि की खरीद-बिक्री में उत्पन्न विवाद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >