बालू के भंडारण पर कानूनी कार्रवाई के आदेश

डोरीगंज के थानाध्यक्ष हटाये गये, शशि बने नये थानाध्यक्ष छपरा (सदर). छपरा के डोरीगंज तथा आस-पास के विभिन्न दर्जन भर घाटों पर अवैध ढंग से बालू का भंडारण तथा परिवहन में शामिल लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश डीएम दीपक आनंद ने दिया है. वहीं इस मामले में प्रारंभिक […]

डोरीगंज के थानाध्यक्ष हटाये गये, शशि बने नये थानाध्यक्ष

छपरा (सदर). छपरा के डोरीगंज तथा आस-पास के विभिन्न दर्जन भर घाटों पर अवैध ढंग से बालू का भंडारण तथा परिवहन में शामिल लोगों को चिह्नित कर उनके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश डीएम दीपक आनंद ने दिया है. वहीं इस मामले में प्रारंभिक रूप से दोषी पाये गये डोरीगंज के थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार राज ने निलंबित कर दिया है. नये थानाध्यक्ष के रूप में शशि कुमार सिंह को तैनात किया है.
पुलिस अधीक्षक ने यह निर्णय बुधवार की रात में लिया. उधर डीएम के आदेश पर प्रभारी खनन पदाधिकारी सह वरीय उप समाहर्ता ओमकेश्वर तथा प्रभारी डीटीओ अंजय कुमार राय ने डोरीगंज तथा आसपास के विभिन्न घाटों पर बालू का भंडारण करने वालों तथा बालू लदे वाहन चालकों के खिलाफ खनन अधिनियम तथा अन्य अधिनियमों के तहत मुकदमा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.
तीन अक्तूबर की रात में डीएम की देखरेख में चली छापामारी के बाद अबतक कम से कम दो प्राथमिकियां दर्ज की जा चुकी है. जिनमें एक प्राथमिकी डीटीओ तथा दूसरी प्राथमिकी उनकी गाड़ी में धक्का मारने तथा चालक व अन्य सुरक्षाकर्मियों को जख्मी करने के मामले में दर्ज करायी गयी है. उधर इस पूरे मामले की सदर एसडीओ तथा प्रभारी डीटीओ के संयुक्त रिपोर्ट मिलने के बाद डीएम दीपक आनंद ने सरकार के मुख्य सचिव के अलावा श्रम विभाग का अन्य वरीय पदाधिकारियों को भेजी है.
हालांकि जिला प्रशासन ने अपनी रिपोर्ट को पूरी तरह गोपनीय रखा है. परंतु, ऐसा माना जा रहा है कि डीएम के इस रिपोर्ट के बाद पुलिस के अलावा खनन व परिवहन के पदाधिकारियों व कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >