विद्युत उपकेंद्र में तालाबंदी कर ग्रामीणों का हंगामा

ग्रामीणों को समझाते बीडीओ सूरज कुमार. विद्युत कर्मियों को ग्रिड में दो घंटे तक बंधक बनाया मांझी : पिछले कई दिनों से लगातार अनियमित विद्युत आपूर्ति से नाराज उपभोक्ताओं ने मांझी विद्युत उप केंद्र में तालाबंदी कर हंगमा किया. साथ ही विभागीय जेइ गजेंद्र कुमार समेत स्थानीय विद्युत कर्मियों को ग्रिड परिसर में ही लगभग […]

ग्रामीणों को समझाते बीडीओ सूरज कुमार.

विद्युत कर्मियों को ग्रिड में दो घंटे तक बंधक बनाया
मांझी : पिछले कई दिनों से लगातार अनियमित विद्युत आपूर्ति से नाराज उपभोक्ताओं ने मांझी विद्युत उप केंद्र में तालाबंदी कर हंगमा किया. साथ ही विभागीय जेइ गजेंद्र कुमार समेत स्थानीय विद्युत कर्मियों को ग्रिड परिसर में ही लगभग दो घंटे तक बंधक बना दिया. हंगामा कर रहे उपभोक्ताओं ने ग्रिड के मुख्य गेट पर ताला बंदी कर बाहर धरने पर बैठ गये. आंदोलनकारियों का कहना था कि मांझी के लोगों को दो -तीन सप्ताह से महज तीन से चार घंटे बिजली उपलब्ध करायी जा रही है.
इसके लिए रिविलगंज प्रखंड के खैरवार विद्युत उपकेंद्र के कर्मियों पर मांझी की बिजली रिविलगंज प्रखंड में खपत करने का आरोप लगाया. साथ ही कर्मी मनमोहन पांडेय से इस संबंध में शिकायत किये जाने पर मांझी के लोगों के प्रति अपमानजनक टिप्पणी किये जाने से लोग बेहद आक्रोशित थे.
बीडीओ के समझाने पर हुए शांत
तालाबंदी की सूचना पाकर मांझी के बीडीओ सूरज कुमार सिंह ने पावर सब स्टेशन पहुंच कर हंगामा कर रहे उपभोक्ताओं को समझाने का प्रयास किया. लेकिन उपभोक्ता जिले के वरीय पदाधिकारी को बुलाने की मांग कर रहे थे. बाद में बिजली विभाग के वरीय पदाधिकारी से फोन से बात कर आंदोलनकारियों की समस्याएं रख कर आश्वासन दिया कि 10 से 12 घंटे बिजली आपूर्ति की जायेगी. साथ ही अपमान जनक टिप्पणी करने वाले कर्मी के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन देकर आंदोलन शांत करवाया.
आंदोलनकारियों में केश्वानंद गिरि, राहुल गुप्ता, चंद्र तिवारी, कृष्णा सिंह, हसनुद्दीन खां, धर्मेंद्र कुमार सिंह, मुन्ना यादव, पुरुषोत्तम पांडेय, इंद्रजीत सिंह, पिंटू कुमार ओझा आदि शामिल थे. इसके बाद आंदोलनकारियों ने बिजली से संबंधित एक ज्ञापन बीडीओ तथा जेइ को सौंपा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >