मशरूम उत्पादन के बारे में दी गयी जानकारी

मोदनगंज : प्रखंड क्षेत्र के कृषि विज्ञान केंद्र गंधार में मशरूम उत्पादन पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया,जिसका समापन आज हुआ. कार्यक्रम समन्वयक डाॅ शोभा रानी की देख रेख में चल रहे इस प्रशिक्षण में मशरूम उत्पादन के तकनीक की थ्योरी एवं प्रैक्टिकल दोनों तरह से बताया गया. इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में गर्म पानी उपचार […]

मोदनगंज : प्रखंड क्षेत्र के कृषि विज्ञान केंद्र गंधार में मशरूम उत्पादन पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया,जिसका समापन आज हुआ. कार्यक्रम समन्वयक डाॅ शोभा रानी की देख रेख में चल रहे इस प्रशिक्षण में मशरूम उत्पादन के तकनीक की थ्योरी एवं प्रैक्टिकल दोनों तरह से बताया गया.
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में गर्म पानी उपचार विधि, रासायनिक उपचार विधि से मशरूम उत्पादन के बारे में बताया गया.
इसमें प्रयोग होने वाले धान के कुटी, गेंहू या भूसा को गर्म पानी से उपचारित कर कैसे खेती करें इसके बारे में बताया गया. इस प्रशिक्षण शिविर में गौरवराज, विभा कुमारी, अभय शर्मा, उमेश साहनी, रिंकी कुमारी समेत कुल 29 प्रशिणार्थियों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया. प्रशिक्षण के बाद इन्हें मशरूम उत्पादन करने के लिए केंद्र द्वारा बीज भी दिये गये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >