मांझी : थाना क्षेत्र डुमाईंगढ़ सरयू नदी के घाट पर नहाने के झखड़ा निवासी मणि साह की 14 वर्षीया पुत्री रिंकू कुमारी की डूबने से मौत हो गयी. घटना तब हुई जब वह डुमाईगढ़ घाट पर सरयू नदी में अपने परिजनों के साथ नहा रही थी. तभी अचानक गहरे पानी में बह गयी.
घटना की सूचना पाकर घाट पर पहुंचे सीओ सिद्धनाथ सिंह तथा थानाध्यक्ष प्रभाकर पाठक ने गोताखोरों की सहायता से मोटर वोट के सहारे काफी खोजबीन भी की. हालांकि शव बरामद नहीं किया जा सका. दशहरा के मद्देनजर मृतका के परिजन उसे लेकर स्नान करने गये थे. मृतका ताजपुर उच्च विद्यालय की 10 वीं की छात्रा थी. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है. घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है.
