भक्तों ने निकाली कलशयात्रा

डोरीगंज (छपरा) : शनिवार से प्रारंभ शारदीय नवरात्र के अवसर पर शक्ति की देवी मां दुर्गा की कलश स्थापना को ले शेरपुर दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों के तत्वावधान में बैंड-बाजे व हाथी घोड़े के साथ गांव के श्रद्धालुओं ने शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. इस कलश यात्रा का शुभारंभ गांव के महारानी […]

डोरीगंज (छपरा) : शनिवार से प्रारंभ शारदीय नवरात्र के अवसर पर शक्ति की देवी मां दुर्गा की कलश स्थापना को ले शेरपुर दुर्गा पूजा समिति के सदस्यों के तत्वावधान में बैंड-बाजे व हाथी घोड़े के साथ गांव के श्रद्धालुओं ने शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. इस कलश यात्रा का शुभारंभ गांव के महारानी स्थान परिसर स्थित पूजा पंडाल से की गयी.
जिसमें रंग बिरंगे परिधानों से सुशोभित हाथों में कलश थामें कतारबद्ध श्रद्धालु भक्तों का दल जय माता दी के नारे लगाते गांव विभिन्न चौक-चौराहों का परिभ्रमण करते हुए गांव के समीप गंगा तट स्थित रामजानकी मठ पहुंचे. जहां कर्मकांडी आचार्य अमरनाथ तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जलभरी किया. इस दौरान पूजा समिति के अध्यक्ष शुभनारायण राय, संयुक्त कोषाध्क्ष संजीत कुमार व मिर्णाल पाण्डेयतथा सचिव भोला चौरसिया आदि समेत पूजा समिति के सदस्य जगह-जगह कलशधारियो की सुरक्षा मे चौकस नजर आये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >