छपरा-गोरखपुर-गोंडा में चलेंगी पांच जोड़ी मेमू ट्रेनें

छपरा (सारण) : छपरा से गोरखपुर और गोंडा के रूट पर रोज आने-जाने वाले यात्रियों और नौकरी पेशा लोगों के लिए अच्छी खबर है. छपरा से बाराबंकी तक इलेक्ट्रिक रूट होते ही पूर्वोत्तर रेलवे रफ्तार बढ़ाने की कवायद में जुट गया है. जल्द ही गोरखपुर-गोंडा और छपरा के बीच पैसेंजर की जगह पांच जोड़ी मेमू […]

छपरा (सारण) : छपरा से गोरखपुर और गोंडा के रूट पर रोज आने-जाने वाले यात्रियों और नौकरी पेशा लोगों के लिए अच्छी खबर है. छपरा से बाराबंकी तक इलेक्ट्रिक रूट होते ही पूर्वोत्तर रेलवे रफ्तार बढ़ाने की कवायद में जुट गया है. जल्द ही गोरखपुर-गोंडा और छपरा के बीच पैसेंजर की जगह पांच जोड़ी मेमू ट्रेनें चलने लगेंगी. पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि रेल प्रशासन ने इसके लिए बकायदा प्रस्ताव तैयार कर बोर्ड को भेज भी दिया है. उम्मीद है कि पांच जोड़ी में से दो जोड़ी ट्रेनें जनवरी तक एनइआर को मिल जायेगी.

सवारी ट्रेनों की अपेक्षा तेज चलती हैं मेमू : मेमू ट्रेनों की खासियत है कि ये सवारी ट्रेनों से तेज गति से चलती हैं. अगर सवारी ट्रेनें किसी गंतव्य तक पहुंचने में तीन घंटे का समय लेती हैं तो मेमू महज दो से सवा दो घंटे में पहुंचा देती है. छपरा से गोरखपुर और गोंडा के रूट पर रोज आने-जाने वाले यात्रियों और नौकरी पेशा लोगों के लिए अच्छी खबर है. छपरा से बाराबंकी तक इलेक्ट्रिक रूट होते ही पूर्वोत्तर रेलवे रफ्तार बढ़ाने की कवायद में जुट गया है.
जल्द ही गोरखपुर-गोंडा और छपरा के बीच पैसेंजर की जगह पांच जोड़ी मेमू ट्रेनें चलने लगेंगी. पूर्वोत्तर रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि रेल प्रशासन ने इसके लिए बकायदा प्रस्ताव तैयार कर बोर्ड को भेज भी दिया है. उम्मीद है कि पांच जोड़ी में से दो जोड़ी ट्रेनें जनवरी तक एनइआर को मिल जायेंगी.
मेमू ट्रेन में नहीं हो सकेगी चेनपुलिंग
यात्रा होगी सुगम, एक कोच में 125 यात्री बैठने की क्षमता
मेमू एक नजर में
मेमू (मेन लाइन इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट) इंजन लगा हुआ ट्रेन में
ट्रेन के दोनों ओर इंजन होते हैं
इसमें इंजन बदलने की कोई जरूरत नहीं
ट्रेन दोनों ओर से चलायी जा सकती है
बहुत जल्दी रफ्तार पकड़ लेती है
सामान्य कोच की तुलना में इस ट्रेन के कोच में अधिक जगह होती है
एक कोच में आराम से 125 यात्री बैठ सकते हैं
इस ट्रेन में चेनपुलिंग नहीं हो सकेगा
संरक्षा की दृष्टि से व्यापक प्रबंध ट्रेन में किये गये है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >