छपरा (सारण) : पूर्वोत्तर रेलवे के छपरा जंकशन पर राजकीय रेल पुलिस ने रविवार की रात अंबाला से मुजफ्फरपुर जाने वाली हरिहर एक्सप्रेस ट्रेन में छापेमारी कर 12 बोतल विदेशी शराब जब्त किया. रेल थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर ट्रेन के जेनरल कोच में जीआरपी ने छापेमारी कर शराब बरामद की .
जेनरल कोच में सीट के नीचे काले रंग के बैग में शराब के बोतल रखे गये थे. छापेमारी के दौरान कारोबारी फरार हो गया. जीआरपी के जवान जब जांच करने पहुंचे तो किसी ने भी कुछ बताने से इनकार किया. इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है और इसकी जांच की जा रही है.
