शटर काट दुकान से 15 लाख की संपत्ति की चोरी

मामले की जांच करती पुलिस. छपरा (सारण) : शहर के नगर थाना क्षेत्र के नगरपालिका चौक स्थित एक दुकान का शटर काटकर अज्ञात चोरों ने नकद समेत करीब 15 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति चोरी कर लिया. घटना शनिवार की रात की है. दुकान में चोरी होने की जानकारी दुकानदार को तब हुई जब वह […]

मामले की जांच करती पुलिस.

छपरा (सारण) : शहर के नगर थाना क्षेत्र के नगरपालिका चौक स्थित एक दुकान का शटर काटकर अज्ञात चोरों ने नकद समेत करीब 15 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति चोरी कर लिया. घटना शनिवार की रात की है. दुकान में चोरी होने की जानकारी दुकानदार को तब हुई जब वह रविवार को दस बजे दिन में दुकान खोलने पहुंचा.
अपने दुकान का शटर कटा हुआ देखकर दुकानदार के पैरों तले की जमीन खिसक गयी. दुकान खोलकर अंदर प्रवेश किया तो लैपटॉप, कंप्यूटर के पार्टस समेत अन्य सामान चोरी कर लिया है. चोरों ने गले में रखे करीब 54 हजार रुपये भी उड़ा लिया. समाहरणालय से सटे नगर पर्षद मार्केट में स्थित ‘हार्डवेयर सॉल्युशन’ नामक दुकान के मालिक संजीव कुमार सिंह ने नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दहियावां टोला निवासी दुकानदार ने बताया कि शनिवार को ही काफी सामान खरीद कर दुकान में लाया गया था.
चोरी गये सामानों में 58 लैपटॉप, पेन ड्राइव, एक्सटर्नल, हार्डवेयर, डिजिटल कैमरा, रैम, लैपटॉप बैग, 54300 रुपये शामिल है. दुकानदार संजीव कुमार सिंह के लिखित आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और इसकी जांच में जुट गयी है. नगर थानाध्यक्ष रवि कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है और इसकी जांच की जा रही है. जल्द ही चोरों का पता लगा लिया जायेगा. संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >