बीएसएनएल कर्मियों ने दिया धरना

बीएसएनएल कर्मियों ने दिया धरना छपरा. बीएसएनएल कर्मचारी संघ के आह्वान पर विभिन्न मांगों के समर्थन में बुधवार को साहेबगंज स्थित बीएसएनएल मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया. धरना पर बैठे कर्मचारी नेताओं ने तत्काल पीएल वन में भुगतान करने की मांग करते हुए अविलंब बोर्ड की बैठक आयोजित कर कर्मचारियों […]

बीएसएनएल कर्मियों ने दिया धरना छपरा. बीएसएनएल कर्मचारी संघ के आह्वान पर विभिन्न मांगों के समर्थन में बुधवार को साहेबगंज स्थित बीएसएनएल मुख्यालय पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया. धरना पर बैठे कर्मचारी नेताओं ने तत्काल पीएल वन में भुगतान करने की मांग करते हुए अविलंब बोर्ड की बैठक आयोजित कर कर्मचारियों के हित से जुड़े विभिन्न लंबित निर्णयों का क्रियान्वयन करने की मांग की. कर्मियों को आरएम, टीएम, वरीय टीओए व टीटीए का कैडर प्रदान करने, कर्मियों के पेंशन मद में बीएसएनएल द्वारा सीधे अंशदान करने आदि की मांगें रखी गयीं. धरना में जिलाध्यक्ष रामनरेश सिंह, सचिव नागेंद्र प्रसाद गुप्ता, शिवकांत दूबे, मंजु प्रसाद वर्मा, उपेंद्र प्रसाद, उपेंद्र पासवान, अनूप कुमार वर्मा आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >