मढ़ौरा नपं में समस्याओं के समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

मढ़ौरा नगर प्रशासन ने नपं क्षेत्र में समस्याओं के समाधान के लिए विशेष तरीका अपनाया है.

मढ़ौरा. मढ़ौरा नगर प्रशासन ने नपं क्षेत्र में समस्याओं के समाधान के लिए विशेष तरीका अपनाया है. जिसमें शहर की बुनियादी नागरिक समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए नपं कार्यपालक पदाधिकारी हरिश्चंद्र द्वारा एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है. जारी किये गये हेल्पलाइन नंबर 06159231024 पर अब नगर वासी कॉल कर अपनी शिकायत व सुझाव दर्ज करा सकते है. इस संबंध में कार्यपालक पदाधिकारी हरिश्चंद्र ने कहा कि अब आम लोगों की सीधे सहभागिता से समस्याओं के निपटारा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है. नपं क्षेत्र में घर-घर से कचरा उठाने, खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत, सड़कों पर जल जमाव की समस्या, आवारा कुत्तों से संबंधित शिकायतें, सड़क–गली की नियमित सफाई, नाला उड़ाही और खराब सड़कों की मरम्मत के साथ साथ इसी नंबर पर खुले में कूड़ा जलाने और सड़क-फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ भी शिकायतें दर्ज करा सकते हैं. साथ ही किसी को कोइ व्यवस्था सुधार के लिए कोइ सुझाव भी हो तो दे सकते हैं. प्राप्त शिकायतों और सुझावों पर त्वरित गति से कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >