सारण में 40 लाख की देशी शराब बरामद

दाऊदपुर सारण : जिले के दाऊदपुर थाने के कोहड़ा बाजार में बुधवार को एएसपी मनीष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर देशी शराब की लगभग दो हजार पेटियां बरामद कीं. इसकी कीमत 30 से 40 लाख रुपये बतायी जा रही है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कोहड़ा बाजार में कुमुद देवी के […]

दाऊदपुर सारण : जिले के दाऊदपुर थाने के कोहड़ा बाजार में बुधवार को एएसपी मनीष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर देशी शराब की लगभग दो हजार पेटियां बरामद कीं. इसकी कीमत 30 से 40 लाख रुपये बतायी जा रही है. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कोहड़ा बाजार में कुमुद देवी के नाम से लाइसेंसी देशी शराब की दुकान थी, जिसका गोदाम बाजार के अनिल पुरी के मकान के दो कमरों में था. पुलिस को सूचना मिली कि

गोदाम में बड़ी मात्रा में देशी शराब को स्टोर कर रखा गया है. इसके बाद छापेमारी कर शराब की सभी पेटियों को जब्त कर लिया गया. करीब पांच घंटे तक छापेमारी चली. छापे मारनेवाली टीम में उत्पाद अधीक्षक रेणु कुमारी, सदर एसडीओ सुनील कुमार, एकमा व भगवान बाजार इंस्पेक्टर, मांझी के बीडीओ सूरज कुमार सिंह, दाऊदपुर के थानाध्यक्ष राज कौशल, कोपा के थानाध्यक्ष मनीष कुमार, दारोगा सनत कुमार, दुर्गेश कुमार आदि शामिल थे. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >