दो वाहन लुटेरे गिरफ्तार चोरी की सूमो गाड़ी बरामद

छपरा : भगवान बाजार थाने के राजेंद्र कॉलेजिएट मोड़ के पास पुलिस ने छापेमारी कर अंतरजिला वाहन लुटेरा गिरोह के दो अपराधियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया़ साथ ही मुजफ्फरपुर से चुरायी गयी टाटा सूमो को बरामद कर लिया गया. अपराधियों की पहचान रसूलपुर थाने के लाकट छपरा गांव के वीरेंद्र सिंह के पुत्र […]

छपरा : भगवान बाजार थाने के राजेंद्र कॉलेजिएट मोड़ के पास पुलिस ने छापेमारी कर अंतरजिला वाहन लुटेरा गिरोह के दो अपराधियों को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया़ साथ ही मुजफ्फरपुर से चुरायी गयी टाटा सूमो को बरामद कर लिया गया.
अपराधियों की पहचान रसूलपुर थाने के लाकट छपरा गांव के वीरेंद्र सिंह के पुत्र सोनू सिंह और मुफस्सिल थाने के रंजीत सिंह के पुत्र रंधीर सिंह के रूप में की गयी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि मुजफ्फरपुर जिले के काजी महम्मदपुर थाने के माड़ीपुर स्थित होटल मीनाक्षी की पार्किंग में खड़ी सूमो को गुरुवार की रात चोरी कर ली गयी थी. इसके कुछ ही देर बाद काजी महम्मदपुर थानाध्यक्ष शरतेंदु शरत को इसको सूचना मिली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >