माकपा ने गृहमंत्री का पुतला फूंका

हमले, धमकी व गिरफ्तारी के विरोध में निकाला मार्च छपरा : माकपा के केंद्रीय कार्यालय पर हमला, महासचिव सिताराम येच्यूरी को धमकी के विरोध एवं कन्हैया कुमार की अविलंब रिहाई की मांग को लेकर माकपा की जिला इकाई ने मंगलवार को प्रतिरोध मार्च का आयोजन किया. मार्च नगर पालिका चौक से शुरू हुआ एवं शहर […]

हमले, धमकी व गिरफ्तारी के विरोध में निकाला मार्च

छपरा : माकपा के केंद्रीय कार्यालय पर हमला, महासचिव सिताराम येच्यूरी को धमकी के विरोध एवं कन्हैया कुमार की अविलंब रिहाई की मांग को लेकर माकपा की जिला इकाई ने मंगलवार को प्रतिरोध मार्च का आयोजन किया. मार्च नगर पालिका चौक से शुरू हुआ एवं शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए पुन: नगरपालिका चौक पहुंच जहां गृहमंत्री राजनाथ सिंह का पुतला दहन किया गया.
मौके पर केदारनाथ सिंह की अध्यक्षता में सभा का आयोजन भी किया गया. सभा को संबोधित करते हुए सचिव मंडल सदस्य अहमद अली ने कहा कि केंद्रीय कार्यालय पर हमला व येचूरी को धमकी देना कायरता का प्रदर्शन है. उन्होंने उसे आरएसएस व एबीवीपी की साजिश बताया. उन्होंने कन्हैया कुमार की गिरफ्तारी का विरोध पार्टी द्वारा प्रत्येक स्तर पर किये जाने की बात कही. जिला सचिव गंगा सागर राम ने हमले की निंदा करते हुए
जेएनयू घटना के प्रकाश में आये वीडियो को केंद्र सरकार द्वारा छुपाने व दबाने की बात कही. सभा को अरुण कुमार, बच्चा प्रसाद राय, केदारनाथ सिंह, रवींद्र, वीर बहादुर राय, एसएन रावत, राजेश्वर प्रसाद राय, राजीव सिंह आदि ने संबोधित किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >