हत्या के पीछे गैंगवार
तीन को लिया गया हिरासत में
बनियापुर : थाना क्षेत्र के पिठौरी नंदलाल टोला के ग्रामीण अहले सुबह जब नदी किनारे से गुजर रहे थे. एक साथ दो शव को तैरते देख हतप्रभ रह गये. लावारिस हालत में शव बहने की सूचना पूरे क्षेत्र में तेजी से फैली और देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण पहुंच शव को शिनाख्त करने का प्रयास किया. बाद में एक शव की पहचान कुख्यात राजन शाह के रूप में की गयी है. शव एवं हत्या के कारणों को लेकर घटना स्थल सहित आस-पड़ोस के क्षेत्रों में कई तरह की चर्चा व्यापत रही.
घटना की तफ्तीश के लिए खोजी कुत्तों को भी बुलाया गया. खोजी कुत्ता बार-बार नदी तट पर एवं झोपड़ी के बीच तफ्तीश में जुटी पुलिस, तीन को पूछताछ के लिये लिया हिरासत में तफ्तीश में जुटी पुलिस ने नरेश की पत्नी, उसका साला एवं उसके भावज को हिरासत में ले गंभीरता से पूछताछ कर रही है. जांच कार्य प्रभावित न हो ध्यान में रख कुछ भी बताने से परहेज कर रही है. जांच में जुटी पुलिस को कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगने की बात बतायी जा रही है.
शुक्रवार की शाम गांव में दिखे थे दोनों : ग्रामीणों के चर्चा पर भरोसा करें तो शुक्रवार की शाम दोनों मृतक गांव में बाइक से सवार होकर आये एवं नरेश राय के धर पर रूके थे. उनकी झोपड़ी में मछली बनी एवं चार-पांच लोग मछली खाने के साथ-साथ शराब भी पीया. वहीं सुबह में ग्रामीण उक्त दोनों के शव को नदी में बहते देख हतप्रभ रह गये.
हत्या का कारण प्रेम प्रसंग तो नहीं? : ग्रामीण दबी जुबान से दोनों की हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग की चर्चा करते दिखे. इससे जांच में जुटे पुलिस कुछ भी बताने से परहेज कररही है. हालांकि जांच में जुटी पुलिस नरेश राय की पत्नी से गहनता से पूछताछ की.
नशे की हालत में सोये अवस्था में मारी गयी गोली : जिस झोपड़ी में दोनों मृतक सोये थे एवं रक्त श्राव का साक्ष्य जहां मिला वहां किसी प्रकार के विरोध के साक्ष्य नहीं दिख रहा है. इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि अगर दोनों होस हवास में रहते तो गोली मारते वक्त विरोध करते या भागनेका प्रयास करते जिसका कोई प्रमाण नहीं दिख रहा है, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों के भरपुर मात्रा में शराब का सेवन करा साये हुए अवस्था में गोली मारी गयी है, जिसका रहस्योदघाटन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हो पायेगा.
झोंपड़ी मालिक का बयान है अहम : जिस झोपड़ी में दोनों की हत्या का अनदेशा जताया जा रहा है. उस झोपड़ी का मालिक नरेश राय का बयान काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.
घटना को अंजाम देने में शामिल होंगे कई लोग : जिसतरह से दोनों लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है. उसतरह की घटना का अंजाम देना एक दो लोगों की बस की बात नहीं है. घटना को अंजाम देने में कई लोगों की शामिल होने की अंदेशा है. हालांकि लोग पुलिस की तपतिस पर नजर गराये हुए है.
