छपरा(सारण) : किसानों को अब नीलगाय के आतंक से परेशान होने की जरूरत नहीं है. अब नीलगायों को बिना मारे ही इनके आतंक से छुटकारा मिलेगा, वहीं फसलों की भी सुरक्षा होगी. नीलगाय को खेतों की ओर आने से रोकने के लिए हर्बल घोल का प्रयोग करें. कृषि विभाग तथा कृषि विज्ञान केंद्रों की ओर से किया गया यह प्रयोग काफी सफल व सार्थक साबित हो रहा है.
खासकर जिले के कई इलाकों में किसानों ने इसका प्रयोग शुरू कर दिया है. इसका बेहतर परिणाम भी दिखने लगा है. हर्बल घोल किसान स्वयं तैयार कर सकते है. जिसके प्रयोग करनें से नीलगाय तथा फसल दोनों को नुकसान होने से रोक जा रहा है.
